Tara Sutaria की मां ने लिया Aadar Jain से बेटी का बदला, ‘टाइमपास’ वाले बयान पर दिया ऐसा जवाब
Tara Sutaria Mother Tina Sutaria: रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन (Aadar Jain) ने कुछ दिन पहले ही अपनी लेडी लव अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से शादी रचाई। इस कपल की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसी के साथ आदर जैन का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने बातों ही बातों में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानी तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को टाइमपास कहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर कई लोगों ने आदर को काफी ट्रोल भी किया था। वहीं अब इसपर अभिनेत्री तारा की मां (Tara Sutaria Mother Reaction) ने अपना रिएक्शन दिया है, जिससे कपूर खानदान को मिर्ची लगी होगी।
क्या बोली तारा की मां
तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की मां टीना सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। इसपर लिखा था, अगर तुम्हारा बॉयफ्रेंड या पति कुछ गलत बोले तो उसे कहो कि वो ये बात किसी कागज पर लिखकर अपनी मां या बेटी को दे। अगर वो ये बात अपनी मां या बेटी से नहीं कह सकता तो तुम्हें भी नहीं कहना चाहिए। हालांकि, तारा की मां ने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि उनका ये पोस्ट आदर और उनके परिवार के लिए ही है।

क्या था आदर का वीडियो
आदर जैन (Aadar Jain) ने अपने संगीत सेरेमनी में अलेखा पर बेहद प्यार लुटा रहे थे। इस दौरान उन्होंने माइक लेकर कहा था कि ‘शादी से पहले के चार साल तक उन्होंने सिर्फ ‘टाइमपास’ किया। ये सफर लंबा था, लेकिन आखिर में उन्हें अलेखा जैसी खूबसूरत वाइफ मिली। बता दें, तारा सुतारिया, अलेखा और आदर जैन तीनों दोस्त थे। उन दिनों आदर और तारा डेट कर रहे थे और अलेखा अक्सर इस कपल के साथ नजर आती थी। कहा जाता है कि तारा और आदर दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंच गया था, लेकिन बीते साल खबर सामने आई की दोनों का ब्रेकअप हो गया और आदर की लाइफ में तारा की दोस्त अलेखा ने एंट्री मारी।




