Sonu Sood की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, कार की हालत देख आप हो जाएंगे हैरान
Sonu Sood Wife Sonali Accident: अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद (Sonali Sood) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक्टर की पत्नी घायल हो गईं हैं। वहीं अभी एक्सीडेंट के कारण का पता नहीं चल पाया है।
एक्टर की वाइफ की हालत अब कैसी है?
सोनाली सूद (Sonali Sood) के साथ यह घटना आज सुबह यानी 25 मार्च 2025 को हुई है। वहीं अभी सोनू सूद ने पत्नी के साथ हुए हादसे को लेकर कुछ भी ऑफिशियली बयान नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो करीबियों ने जानकारी दी है कि सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हुआ है पर ज़्यादा चिंता की बात नहीं है। फिलहाल और जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।

सोनू के फैंस हुए परेशान
सोनाली सूद के एक्सीडेंट की खबर के बाद उनके चाहने वाले काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं। अभिनेता सोनू के फैंस उनके परिवार और पत्नी के लिए दुआ कर रहे हैं।

सोनू सूद ने 1996 में की थी सोनाली से शादी
बता दें सोनू सूद (Sonu Sood) ने 1996 में सोनाली से शादी की थी। वह एक तेलुगु महिला हैं, जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। इस कपल के दो बेटे हैं अयान और इशांत हैं। सोनाली पेशे से एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, सोनू और सोनाली सूद अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म फतेह में देखा गया था। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान वास्तविक जीवन की साइबर अपराध की घटनाओं से प्रेरित है।




