Jaat Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ा जाट, रविवार को हुई इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ा जाट, रविवार को हुई इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ (Jaat) ने 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाट फैंस को पसंद तो आ रही है, लेकिन सनी पाजी के फैंस में वो क्रेज नहीं देखने को मिल रहा है जो साल 2023 गदर 2 के दौरान सिनेमाघरों में देखा जा रहा था। मूवी को रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो चुके है, लेकिन कलेक्शन रोजाना घटता ही नजर आ रहा है। आइए देखते है जाट (Jaat Box Office Collection) ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

 

जाट बॉक्स ऑफिस अपडेट

चौथे दिन (Collection Day 4)  यानी 13 अप्रैल 2025 रविवार को फिल्म ने कुछ क्षेत्रों में दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन कुल मिलाकर यह कम ही रहा। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने अब तक कुल मिलाकर ₹40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जाट ने रिलीज के चौथे दिन ₹14.06 करोड़ कमाए। हालांकि, यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन रहा है।

 

जाट बॉक्स ऑफिस अपडेट

फिल्म ने पहले दिन ₹9.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन, कलेक्शन ₹7 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन ₹9.75 करोड़ रहा। फिल्म ने कुल ₹40.31 करोड़ की कमाई की है। ‘जाट’ की तुलना में ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40.1 करोड़ और कुल 525.45 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘जाट’ इस स्तर तक पहुंचने से कोसों दूर है।

100 करोड़ में बनी है जाट

जाट को पुष्पा 2 और गुड बैड अग्ली जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने तैयार किया है। फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 100 करोड़ रुपये है और इसे साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल लीड में हैं और रणदीप हुड्डा-विनीत कुमार सिंह नेगेटिव रोल में. रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्ण्न, सैयामी खेर और जगपति बाबू भी अहम रोल में दिखे हैं।

 

 

Jaat Collection Day 2: सनी देओल की दूसरे दिन सिनेमा पर रफ्तार हुई कम, जानें कितने कमाए

Jaat Collection Day 2: सनी देओल की दूसरे दिन सिनेमा पर रफ्तार हुई कम, जानें कितने कमाए

Jaat Collection Day 2: सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्टारर फिल्म जाट पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस मूवी ने दो दिन में शानदार कमाई की। दर्शकों को सनी पाजी की वापसी खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 9.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

दूसरे दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ताजा अपडेट के अनुसार, रिलीज के दो दिन जाट ने बॉक्स ऑफिस पर ₹7 करोड़ पार करने में सफल रही है। दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से कुछ कम रही। दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर कुल आंकड़ा ₹16.5 करोड़ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म आने वाले दिनों में आगे बढ़ती है।

 

हेमा और ईशा ने की तारीफ 

हाल ही में एक कार्यक्रम में हेमा मालिनी (Hema Malini) और एशा देओल (Esha Deol)  ने सनी देओल की फिल्म जाट पर अपना रिएक्शन दिया है। हेमा ने कहा, “मैंने सुना है कि फिल्म ने बहुत बड़ी बंपर कमाई की है। बहुत ही अच्छा लग रहा है कि लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। धरम जी बहुत खुश हैं। मुझे भी बहुत खुशी है।” फिल्म बहुत अच्छी है, ऐसा मेरा मानना ​​है!”

एशा देओल (Esha Deol) से फिल्म को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे भी बहुत खुशी हो रही है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं और यह सब उनकी मेहनत का कमाल है। लोगों का प्यार है उनके लिए इतना..तो मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने बड़ी ओपनिंग की है..ऐसा हमेशा उनके साथ होता है।

सनी देओल की आने वाली फिल्म 

बता दें कि सनी देओल अपनी फिल्म जाट के बाद भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल ‘रामायण – पार्ट: I’, ‘रामायण- पार्ट: I’, ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर, 1947’, ‘गदर 3’, ‘मां तुझे सलाम 2’ और ‘सफर’ में नजर आएंगे।

 

 

 

Sunny Deol ने ‘जाट’ के ट्रेलर में दिखाई ढाई किलो के हाथ की ताकत, रणदीप हुड्डा का भी दिखा शानदार किरदार

Sunny Deol ने ‘जाट’ के ट्रेलर में दिखाई ढाई किलो के हाथ की ताकत, रणदीप हुड्डा का भी दिखा शानदार किरदार

 Jaat Trailer Out: सनी देओल (Sunny Deol) आखिरी बार साल 2023 में फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में दिखाई दिए थे, जिसने पर्दे पर कई बड़े-बड़े स्टार्स की मूवी के रिकॉर्ड तोड़े थे। इस मूवी के बाद अभिनेता के फैंस ने उनसे गुजारिश की और कहा की एक बार फिर वह उनको पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपने फैंस  की बात सुनी और कई मूवी साइन की। इन्हीं में से एक है ‘जाट’। लंबे इंतजार के बाद सनी पाजी की फिल्म ‘जाट’ (Jaat Trailer) का ट्रेलर 24 मार्च को रिलीज कर दिया गया है।

सनी देओल की ‘जाट’ का ट्रेलर

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘जाट’ में जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत गांव में हुए नरसंहार से होती है, इसके बाद सैयामी खेर की एंट्री होती है। जो पुलिस की वर्दी में गांव वालों से घटी घटना के बारे में पूछती हैं। इसके बाद एक बच्चा चीखकर ‘रानातुंगा’ (रणदीप हुड्ढा) कहता है। इसके बाद रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं विलेन अवतार में दिखाई देते हैं। ‘जाट’ के ट्रेलर में वे फिल्म दामिनी से अपना पॉपुलर डायलॉग भी है। वो कहते हैं- ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ ने देखी, अब साउथ देखेगा।

कब रिलीज होगी ‘जाट’

बता दें,  ‘बाहुबली’ की शिवगामी देनी राम्या कृष्णनन से लेकर सैयामी खेर तक दमदार रोल में नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी को गोपीचंद मालिनेनी ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और स्वरूपा घोष भी नजर आए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7noiElC2MpE

 

एक्टर की आने वाली फिल्म 

एक्टर के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘जाट’ के अलावा फिल्म’ लाहौर 1947′ में भी नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ फेमस हीरोइन प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे ‘बॉर्डर 2’ में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।