Vivek Dahiya 9 साल बाद Divyanka Tripathi संग वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, पैदा हुई शंका

Vivek Dahiya 9 साल बाद Divyanka Tripathi संग वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, पैदा हुई शंका

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya:  टीवी का पोस्ट फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री दोनों से लोगों का दिल जीता हैं। सालों से दोनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब व्लॉग कर रहे हैं। अपनी रोज की लाइफ से व्लॉग शेयर करते हैंजिसमें उनके ट्रिप से लेकर काफी कुछ होते हैं। ऐसे में इस कपल ने एक दिलचस्प बात शेयर की और खुलासा किया कि उन्होंने कानूनी रूप से अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया है।

नहीं हुई विवेक और दिव्यांका की शादी!

बीते दिनों विवेक दहिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने दिव्यांका के पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट करते दिखे थे। इस खुशी के मौके पर एक्टर का पूरा परिवार भी शामिल हुआ। इस मौके पर विवेक ने मस्ती करते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांका से शादी नहीं की, लेकिन तुरंत क्लियर किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने पिछले 9 सालों में अपनी शादी को कानूनी रूप से पंजीकृत नहीं कराया है। विवेक ने कहा, ‘शादी नहीं हुई मतलब, हमने मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैरिज रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है।’

 

शादी को लेकर उड़ी गलत अफवाहें

दिव्यांका और विवेक के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें भी उड़ी हैं। कई बार खबर आ चुकी है कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा। मगर हर बार इन अफवाहों को कपल नजर अंदाज करता रहता है। इस बार भी विवेक की सफाई के बाद भी लोगों को दाल में कुछ काला लग रहा है।

विवेक और दिव्यांका की शादी

बता दें, दिव्यांका और विवेक दहिया ने 8 जुलाई, 2016 को शादी की थी। शादी परिवार के बीच हई जिसमें दिव्यांका के घर भोपाल में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के कई साल तक दोनों फैंस को कपल गोल्स देते रहे।