by aditi | Apr 14, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Third Anniversary: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी (3rd Wedding Anniversary) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल साल 2022 में शादी की थी। अब आखिरकार उनके एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति संग एक फोटो शेयर की है।
आलिया और रणबीर ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। दोनों ने बिना ताम-झाम के अपने आवास वास्तु में सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ महीनों बाद कपल एक बेटी का माता-पिता बना, जिसका नाम राहा (Raha Kapoor) है। सोमवार को कपल की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी, जिसे दोनों ने बहुत सीक्रेटली सेलिब्रेट किया।
आलिया-रणबीर की तीसरी एनिवर्सरी
जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा था। तस्वीर के साथ आलिया ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की खूबसूरती और साथ बिताए पलों को याद किया।

आलिया ने कैप्शन भी लिखा, हमेशा घर पर, हैप्पी 3। ये कपल समुद्र किनारे लुभावने नजारे का आनंद लेता नजर आ रहा है।
रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास एनिमल पार्क (Animal Park) भी है। वहीं, आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (Love And War) में भी दिखाई देंगे। आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। यह फिल्म साल 2025 में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
by aditi | Mar 6, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt On Ranbir Kapoor And Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड में जब-जब फेवरेट कपल्स की बात होती है तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता है। इस जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया हुआ है। सालों तक डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी ( Wedding) की थी और इसी साल दोनों बेटी राहा (Raha Kapoor) के पेरेंट्स भी बने।
क्या बोलीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जय शेट्टी (Jay Shetty) को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर (Ranbir Kapoor) हमेशा से बेटा के पिता बनना चाहते थे। इस दौरान आलिया ने ये भी बताया कि राहा के जन्म के बाद रणबीर काफी बदल गए हैं। रणबीर अपनी बेटी राहा से इतना प्यार करते हैं कि जब भी वह उसके साथ होते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है।

आलिया भट्ट ने कहा, “वह अमेजिंग हैं। जब राहा को एंटरटेन करने की बात आती है तो वह बहुत क्रिएटिव हो जाते हैं। वह उसका एंटरटेनमेंट भी करते है, जैसे कि उन दोनों के बीच बहुत स्पेशल फ्रेंडशिप है, मैं कहूंगी उनका बॉन्ड ऐसा नहीं है… जैसा आपको लगेगा कि वे दो दोस्त हैं। या तो दो एडल्ट्स या दो बच्चे, आप जानते हैं, लाइफ में अलग-अलग मोमेंट्स में अलग-अलग होते हैं।
क्यों बदले रणबीर कपूर
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “जब वह राहा (Raha Kapoor) को देखते है तो उनकी आंखों में स्टार्स चमक उठते हैं। जब मैं इसे देखती हूं, क्योंकि मैं रणबीर को पहले से जानती हूं और अब भी जानती हूं, तो मुझे अंतर नजर आता है।

रिकॉर्डिंग करती हैं आलिया भट्ट
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह रणबीर (Ranbir Kapoor) और राहा (Raha Kapoor) की बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड करती हैं। “आप जानते हैं, मैं ऐसे ही चुपचाप उनके कई खूबसूरत पलों की रिकॉर्ड कर लेती हूं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि मैं यह कर रही हूं। बस अपने पार्टनर को तरह से प्यार जाहिर करते हुए देखना बहुत दिलचस्प है।