Akshay Kumar भीड़ में पहुंचे प्रयागराज,  महाशिवरात्रि से पहले संगम में लगाई डुबकी

Akshay Kumar भीड़ में पहुंचे प्रयागराज, महाशिवरात्रि से पहले संगम में लगाई डुबकी

Bollywood Baithak:   उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पिछले डेढ़ महीने से महाकुंभ (Kumbh Mela) मेले चल रहा है। जो 26 फरवरी महाशिवरात्रि स्नान पर खत्म होगा। ऐसे में अब तक इस स्नान के लिए देश के कई करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी महाकुंभ पहुंचे। सोमवार को खिलाड़ी कुमार ने संगम में डुबकी लगाई।

महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की महाकुंभ (Kumbh Mela) से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वह भारी भीड़ के बीच श्रद्धा-भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वहीं उनके चारों तरफ भारी सिक्यॉरिटी भी नजर आ रही है।

स्नान के बाद क्या बोले अक्षय

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम योगी की तारीफ की और कहा कि, ‘बहुत ही मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. यहां के सीएम साहब योगी साहब का धन्यवाद करते हैं इतने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं। अक्षय ने आग कहा- ‘मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे और अब इस बार तो सब बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। अंबानी-अडानी आ रहे हैं, बड़े एक्टर आ रहे हैं। इसे कहते हैं किस हिसाब से महाकुंभ में इंतजाम किया हुआ है। मैं सभी पुलिसवाले हैं, वर्कर हैं जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है। उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं।

https://x.com/its_aksquad/status/1893934769290740142

सास के साथ पहुंची कैटरीना

कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची। इस दौरान कटरीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। कटरीना के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर का सूट पहना हुआ था। कटरीना से पहले उनके पति विक्की कौशल भी महाकुंभ पहुंचे थे।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम किरदार निभाया था। पर्दे पर फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस किया था। अब जल्द अभिनेता केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Bollywood Baithak: देशभर में इन दिनों एक ही चर्चा हो रही है और वो है महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)। कुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक जैसे शहर में होता हैं। इन दिनों ये मेला प्रयागराज में होने जा रहा है, जो बेहद खास है। ऐसे में हर कोई इस मेले में जाकर स्नान करना चाहता है। आप भी इसमें से एक होंगे। आपको बता दें, महाकुंभ में डुबकी लगाते समय कुछ खास बातों का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब शुरू होगा महाकुंभ

ये मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है। प्रयागराज में पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रयागराज में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मेला लगने वाला है। बता दें, इस मौके पर पवित्र नदियों का जल अमृत बन जाता है। इसलिए महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना आदि नदियों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।

 

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी तक रहेगी। ऐसे में आप नागा साधुओं से पहले डुबकी न लगाएं।

 

महाकुंभ की खास बातें

महाकुंभ के दौरान सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। नागा साधुओं के स्नान के बाद ही अन्य लोग स्नान कर सकते हैं।

गृहस्थ लोगों को 5 बार डुबकी लगानी चाहिए। धार्मिक मतानुसार गृहस्थ लोग जब महाकुंभ में 5 बार डुबकी लगाते हैं, तभी उनका कुंभ स्नान पूरा माना जाता है।

 

कुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज में स्थिति लेटे हुए हनुमान जी और नाग वासुकी मंदिर के दर्शन करने चाहिए।

महाकुंभ में स्नान के बाद अपने दोनों हाथों से सूर्य देव को जल का अर्घ्य आपको अवश्य दें। महाकुंभ के स्नान के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।