Mannara Chopra की आंखों में नजर आया पिता को खोने का दर्द, बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra की आंखों में नजर आया पिता को खोने का दर्द, बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra Father Death:  प्रियंका चोपड़ा के परिवार में एक दुखद खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता डवोकेट रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उनके पिता का 72 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीते 16 जून को सुबह सुबह ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं दोपहर होते-होते मन्नारा अपनी बेहद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। 

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मन्नारा

मन्नारा (Mannara) और उनकी बहन मिताली हांडा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह हैरान-परेशान दिखाई दे रही थीं। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि दोनों कहां से लौट रही हैं। हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलक रही है। फैंस उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे रहे हैं।

मन्नारा का पोस्ट

एक्ट्रेस के लिए पिता को यूं खोना उनके लिए भारी झति है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दिल तोड़ने वाली खबर को शेयर कर पापा को अपने परिवार का सहारा बताया था। उनका बुधवार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई में अमबोली के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में काम करते थे। उनकी शादी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बूआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी।

बिग बॉस 17 में नजर आई थी मन्नारा 

मन्नारा ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया। उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 में भी हिस्सा लिया, जिसमें एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अन्य शामिल थे।
Mannara Chopra ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, एयरलाइन कर्मचारियों को लगाई लताड़

Mannara Chopra ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, एयरलाइन कर्मचारियों को लगाई लताड़

Mannara chopra Video:   बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara chopra) अक्सर बॉलीवुड और टीवी पार्टीज में दिखाई देती है। हाल ही में वह अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में नजर आई थी, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। इतना ही नहीं उन्होंने अंकिता के ससुराल वालों के साथ भी खूब होली खेली थी। इस बीच अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। आइए जाने क्या है ये पूरा मामला।

मन्नारा चोपड़ा ने क्यों किया हंगामा

अक्सर देखा जाता है कि एयरपोर्ट पर आम जनता से लेकर फिल्मी स्टार्स के साथ कई तरह की घटना घटती है, जिसमें ज्यादातर उनकी फ्लाइट लेट होने का कारण सामने आता है या फिर सितारों के बैग टूटने का कारण सामने आया है। ऐसा ही कुछ मन्नारा चोपड़ा (Mannara chopra) के साथ हुआ।  मन्नारा चोपड़ा की ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

https://www.instagram.com/instantbollywood/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d02bb21a-f665-4493-bb11-d11f037d1093

एयरलाइन को गेट बंद करने से पहले उनके नाम के साथ आखिरी बार अनाउंसमेंट करनी चाहिए थी क्योंकि अगर ऐसा किसी जानी-मानी हस्ती के साथ हो सकता है तो फिर किसी के साथ भी हो सकता है। अभिनेत्री इस वीडियो में एयरलाइन ऑफिसर्स से उस फ्लाइट में चढ़ने न देने के लिए बहस करती हुई दिखाई दीं, जिसके बारे में उनका दावा था कि फ्लाइट उनके ठीक सामने खड़ी थी। इसके तुरंत बाद, एक यात्री ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए एयरलाइन कर्मचारियों की भी आलोचना की।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल  

एक्ट्रेस के इस हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।  वीडियो में एक जगह मन्नारा चोपड़ा खुद को सेलिब्रिटी कहती नजर आती हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘मन्नारा के ये वीडियोज बहुत ही मजेदार हैं। यशराज मुखाते प्लीज इन वीडियोज पर एक गाना बना दो…. हमें मजा आ जाएगा।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये तो बिग बॉस से भी मजेदार शो है… मन्नारा प्लीज एयरपोर्ट पर ऐसे वीडियोज बनाया करो और हमारे साथ शेयर किया करो।’