होली के मौके पर Bhagyashree हुईं घायल, आनन-फानन में एक्ट्रेस को करानी पड़ी सर्जरी

होली के मौके पर Bhagyashree हुईं घायल, आनन-फानन में एक्ट्रेस को करानी पड़ी सर्जरी

Bhagyashree Injured: एक तरह जहां पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई।  दरअसल, एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) को चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कैसे लगी एक्ट्रेस को चोट

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) को चोट माथे पर लगी है, जो काफी गहरी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री पिकलबॉल खेल लगी थी और तभी उनके साथ ये हादसा हुआ। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। चोट इतनी गहरी थी कि भाग्यश्री की सर्जरी करनी पड़ी और उनके माथे पर 13 टांके आए हैं।

सामने आईं कुछ तस्वीरें 

Bollywood Hungama ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाग्यश्री की हॉस्पिटल से फोटोज शेयर की हैं। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में देखकर फैंस परेशान हो गए हैं और उनकी फिक्र कर रहे हैं।  एक तस्वीर में भाग्यश्री बिस्तर पर लेटी हुई है और डॉक्टर चोट पर टांके लगा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में भाग्यश्री के माथे पर लगा गहरा कट साफ नजर आ रहा है। एक और तस्वीर है, जिसमें भाग्यश्री के माथे पर बैंडेज लगी है और वह स्माइल कर रही हैं।

फैंस कर रहे हैं ठीक होने की दुआ

भाग्यश्री के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ओहो, गेट वेल सून भाग्यश्री जी। अपना ध्यान रखना।’ दूसरे  फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ।’

भाग्यश्री का करियर, 2021 में किया कमबैक

अभिनेत्री के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो भाग्यश्री ने साल 1989 में सुपरहिट डेब्यू के बाद फिल्मों को अलविदा कह गया था। उन्होंने साल 2021 में कंगना रनौत स्टारर ‘थलाइवी’ से कमबैक किया था। इसके बाद वह प्रभास स्टारर ‘राधे श्यान’ में नजर आईं। साल 2023 में भाग्यश्री ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में दिखी थीं।