Farah Khan ने 33 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- ‘दीपक तिजोरी ने Kiss किया…’

Farah Khan ने 33 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- ‘दीपक तिजोरी ने Kiss किया…’

Deepak Tijori Kissed Farah Khan:  हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने एक व्लॉग में 1992 की सुपरहिट फिल्म जो जीता वही सिकंदर से जुड़ा एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का किस्सा शेयर किया, जिसमें एक्टर दीपक तिजोरी का नाम सामने आया है। यह खुलासा इतना मजेदार था कि सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे खूब शेयर किया। चलिए, इस बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
आप लोगों को फिल्म जो जीता वही सिकंदर (Jo Jeeta Wohi Sikandar) तो याद होगी? जो आमिर खान की एक आइकॉनिक साइकिलिंग ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्देशक मंसूर खान ने बनाया था। फिल्म में आमिर खान के अलावा दीपक तिजोरी, पूजा बेदी और ममता कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 90 के दशक की क्लासिक मानी जाती है, खासकर इसके गाने जैसे “पहला नशा” और “जो जीता वही सिकंदर” आज भी युवाओं के बीच पॉपुलर हैं।

फराह खान का खुलासा

फराह खान (Farah Khan) ने अपने यूट्यूब व्लॉग में सिंगर शान (Shaan) के घर जाकर रिकॉर्ड किया गया एपिसोड में यह किस्सा सुनाया। बता दें, 90 के दशक में फराह खान फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई एंट्री कर रही थीं। वे इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और जूनियर डांसर के रोल में काम कर रही थीं। शान के बेटे ने फिल्म के बारे में पूछा, तो फराह ने हंसते हुए बताया कि “मैं असल में असिस्टेंट डायरेक्टर थी, कोरियोग्राफर भी और जूनियर डांसर भी, लेकिन मुझे काम के लिए एक पैसा भी फीस नहीं मिली।

आगे उन्होंने फिल्म के एक सीन का जिक्र किया कि  “एक सीन था जहां दीपक तिजोरी को एक लड़की के गाल पर किस करना था, लेकिन वो लड़की ने मना कर दिया। तो दीपक ने तुरंत मेरा गाल पकड़ लिया और मुझे किस कर दिया बस, हो गया सीन। शान के बेटे ने हैरानी से पूछा, “तुम्हें पैसे मिले क्या?” फराह ने हंसकर जवाब दिया, “नहीं मिले, मैं तो जूनियर थी, क्या कर सकती थी।

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स 

यह किस्सा सुनाते हुए फराह ने पुराने दिनों की मेहनत और मजाकिया तरीके से इंडस्ट्री के संघर्ष को बयां किया। व्लॉग वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट्स में लिखा, “फराह मैम की स्टोरीज हमेशा बेस्ट!” या “दीपक तिजोरी का किस… हाहाहा। X (पूर्व ट्विटर) पर यह न्यूज ट्रेंड करने लगी। यूजर्स ने पुरानी फिल्म के क्लिप्स शेयर किए, जहां दीपक का रोल एक कॉलेज स्टूडेंट का था। कुछ ने मजाक उड़ाया, “फराह को किस मिला, लेकिन फीस नहीं… इंडस्ट्री का असली ड्रामा!”