Anil Kapoor की मां Nirmal Kapoor का हुआ निधन, सदमे में पूरा परिवार
Nirmal Kapoor Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपूर परिवार में शुक्रवार की शाम एक बुरी खबर सुनने को मिली। अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और निर्माता बोनी कपूर मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया। निर्मल ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार (Kapoor Family) और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर छा गई।
90 साल की उम्र में निधन
निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor Passed Away) का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। खबरों की माने तो वह उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। ‘फिल्म इन्फॉर्मेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर की मां निर्मल ने शाम 5:45 बजे अस्पताल में दम तोड़ा। अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, और उनके बच्चे अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर एकत्र हुए। इस मौके पर शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
अस्पताल से घर पहुंचा शव
निर्मल कपूर का शव देर शाम अस्पताल से उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान अर्जुन कपूर और अनिल कपूर एंबुलेंस में नजर आए। सितारों के चेहरे पर मां के जाने का गम साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
कल होगा अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार 3 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट, विले पार्ले में किया गया। बॉलीवुड से कई हस्तियां, जैसे गीतकार जावेद अख्तर, रीमा जैन, महीप कपूर, और अभिनेता अनुपम खेर, निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
निर्मल कपूर का जीवन और परिवार
निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का जन्म सितंबर 1934 में हुआ था और उन्होंने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उनकी शादी 1955 में दिग्गज फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जिनका निधन सितंबर 2011 में हो गया था। निर्मल और सुरिंदर कपूर के चार बच्चे है। तीन बेटे—बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, और एक बेटी—रीना कपूर मरवाह।
निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों
सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अंशुला कपूर, और जहान कपूर के साथ भी गहरा रिश्ता रखती थीं। वह अक्सर परिवार के साथ त्योहारों और जन्मदिन समारोहों में नजर आती थीं।




