कैंसर की सर्जरी के बाद सामने आईं Dipika Kakar, एक्ट्रेस ने खुद बताया अपना हाल
Dipika Kakar New Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों कुछ परेशानी से गुजर रही हैं। बीते दिनों उन्हें पता चला था कि वह स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही थीं, जिसके चलते 3 जून 2025 को 14 घंटे की जटिल सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर 8 जून 2025 को सामने आई, जिसे उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में दीपिका (Dipika) अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आईं, उनके हाथ में एक लिफाफा था, जिसे शोएब ने ‘ईदी’ बताया, क्योंकि यह तस्वीर ईद-उल-अज़हा के मौके पर शेयर की गई थी। तस्वीर के साथ शोएब ने दीपिका की रिकवरी की जानकारी दी, जिसने उनके फैंस को राहत पहुंचाई।
सर्जरी और रिकवरी की डिटेल्स:
-
दीपिका (Dipika Kakar New Video) की सर्जरी 3 जून को हुई, जिसमें उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर और गॉल ब्लैडर को हटाया गया। गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से उसे भी निकालना पड़ा। शोएब ने बताया कि ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटा दिया गया और लिवर का एक छोटा हिस्सा भी निकाला गया। उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया कि लिवर एक ऐसा अंग है जो खुद को रिजनरेट कर सकता है, इसलिए चिंता की बात नहीं है।
-
सर्जरी के बाद दीपिका को आईसीयू में रखा गया था। जहां उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन उन्हें दर्द का सामना करना पड़ रहा था। 5 जून को ईद-उल-अज़हा से ठीक एक दिन पहले उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। शोएब ने 6 जून के अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि दीपिका की हालत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। अगर रिकवरी इसी तरह जारी रही, तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
-
शोएब ने बताया कि डॉक्टरों ने दीपिका को कम से कम 3-5 दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी है ताकि उनकी रिकवरी पर नजर रखी जा सके।
दीपिका की हेल्थ जर्नी
दीपिका (Dipika) को कुछ हफ्ते पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद टेस्ट में उनके लिवर में ट्यूमर का पता चला। आगे की जांच में यह स्टेज-2 लिवर कैंसर निकला। दीपिका ने 28 मई को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ट्यूमर के कारण उन्हें काफी दर्द और परेशानी हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने आश्वासन दिया था कि सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।




