by aditi | Jun 24, 2025 | बॉलीवुड
Sardaar Ji 3 Controversy B Praak: फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आने वाली हैं। पाकिस्तान के आतंकी हमले के बाद भी दिलजीत (Diljit Dosanjh) की फिल्म में हानिया आमिर का होना लोगों को हजम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दर्शन सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब दिलजीत की फिल्म के विवाद में सिंगर बी प्राक भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने इशारों में दिलजीत पर तंज कसा है।
क्या बोल गए सिंगर बी प्राक
बी प्राक (B Praak) ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा, ‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके। ने फिट्टे मुंह तोड्डे (शर्म आनी चाहिए)।’ हालांकि, बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि ये पोस्ट दिलजीत पर सीधा हमला है। खासकर इंस्टाग्राम स्टेटस की टाइमिंग को देखते हुए, क्योंकि ये ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज होने के तुंरत बाद आई है।

यूजर्स ने बी प्राक की तारीफ की
कई यूजर्स ने बी प्राक को चुप्पी तोड़ने और विवाद पर बोलने की लिए तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार किसी ने सच कह दिया… नहीं तथाकथित मशहूर हस्तियों को तो अपने देश से ज्यादा पाक फैंस की ज्यादा चिंता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आखिरकार!! किसी को हिम्मत मिली।’
‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर
‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म उनकी हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘सरदार जी’ की तीसरी कड़ी है, जिसकी पहली फिल्म 2015 और दूसरी 2016 में रिलीज हुई थी। ट्रेलर को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, लेकिन भारत में इसे यूट्यूब पर जियो-ब्लॉक कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि भारतीय दर्शक इसे यूट्यूब पर नहीं देख सकते। ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 45 सेकंड है और यह पंजाबी भाषा में है। यह फिल्म 27 जून 2025 को केवल विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, क्योंकि भारत में इसे रिलीज नहीं किया जा रहा है।
by aditi | Jun 9, 2025 | बॉलीवुड
Diljit Dosanjh Shares BTS Photos From Sardaarji 3: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaarji 3) को लेकर चर्चा में है। इस बीच शानिवार को सिंगर ने ‘सरदार जी 3’ के सेट से BTS (बिहाइंड द सेट) की फोटोज शेयर कीं। इसमें दिलजीत अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक फोटो में सिंगर एक एक्ट्रेस को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हानिया को फिल्म से हटाया जा सकता है। इस हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे और भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव पैदा हो गया था, लेकिन फैंस ने इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखा।
दिलजीत ने छिपाया हानिया का चेहरा!
हालांकि, एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा है। कुछ लोगों ने तो ये भी अनुमान लगाया है कि जो सिंगर ने जो टी-शर्ट पहनी हुई है, उसमें हानिया का चेहरा छपा हुआ है। पहली फोटो में फैंस ने देखा कि हानिया आमिर नीरू बाजवा के पीछे खड़ी हैं। उनके सिर्फ छोटे बाल और आंखें ही दिखाई दे रही हैं। कई लोगों ने ये भी दावा किया कि दिलजीत एक दूसरी तस्वीर में हानिया के साथ पोज दे रहे थे। इसमें उन्होंने कथित तौर पर हानिया को अपनी बांहों में थामा हुआ है।
‘सरदार जी 3′ में हानिया को लेकर नहीं हुई पुष्टि
हालांकि, हानिया में हानिया आमिर की को हटा दिया गया है या फिर वो अभी भी इसका हिस्सा हैं, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या सिंगर की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। हानिया आमिर की को हटा दिया गया है या फिर वो अभी भी इसका हिस्सा हैं, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या सिंगर की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म दुनियाभर में 27 जून 2025 को रिलीज होगी। पहले ‘सरदार जी’ (2015) और फिर उसका सीक्वल ‘सरदार जी 2’ (2016) में आया था। अब ‘सरदार जी 3’ तीसरी फिल्म के रूप में इस सीरीज को आगे बढ़ाएगी। दिलजीत दोसांझ सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘गुड न्यूज़’, ‘जट एंड जूलियट’, उड़ता पंजाब और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है।