मुस्लिम एक्ट्रेस Hina Khan ने रखा करवा चौथ का व्रत, हाथों पर लगवाई पति के नाम की मेहंदी

मुस्लिम एक्ट्रेस Hina Khan ने रखा करवा चौथ का व्रत, हाथों पर लगवाई पति के नाम की मेहंदी

Karva Chauth 2025:  देशभर में आज 10 अक्टूबर को करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इस व्रत की धूम देखने को मिल रही है। कई एक्ट्रेसेज ने अपने पति के लिए ये करवा चौथ (Karva Chauth)  का व्रत रखा है और अपने हाथों में उनके नाम की मेहंदी भी लगवाई है। इस बीच हिना खान (Hina Khan) भी करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाई है। बता दें, हिना खान (Hina Khan) ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, रॉकी जायसवाल से जून 2025 में शादी की है। यह एक निजी समारोह था, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

हिना खान की मेहंदी है बहुत खास

हिना खान ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की मेहंदी वाली फोटोज शेयर की है। इस मौके पर रॉकी ने भी हिना के लिए मेहंदी लगाई है।  दरअसल, हिना खान ये पहला करवा चौथ है। इस बार हिना से ज्यादा लोगों का ध्यान रॉकी के हाथों पर सजी मेहंदी ने खींचा है। हिना खान ने अपनी हाथ पिछले हिस्से पर मेहंदी लगवाई है। इसके लिए उन्होंने ट्रायंगल पैटर्न का इस्तेमाल किया है। ये बहुत ही मिनिमल डिजाइन है, जिसने उनके हाथ के पिछले हिस्से को अच्छे से कवर किया है। इसके अलावा, उन्होंने उंगलियों पर मेहंदी को पूरी तरह फैला कर भरा हुआ है। आप इस मिनिमल, ट्रेंडिंग और खूबसूरत डिजाइन को किसी भी पूजा या फंक्शन से पहले लगा सकती हैं।

रॉकी की मेहंदी में क्या है?

इस मेहंदी में उन्होंने अपना कपल नाम HIRO लिखवाया है, जिसमें हिना का ही और रॉकी का रो है। इसके अलावा, उन्होंने इंफिनिटी का साइन बनाया है, जो कि उनके जन्मों-जन्मांतर तक रहने वाले प्यार और साथ को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने सबसे खास तारीख भी लिखवाई है।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ पर नजर आए हार्दिक पांड्या, जानें कौन है क्रिकेटर का नया प्यार

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ पर नजर आए हार्दिक पांड्या, जानें कौन है क्रिकेटर का नया प्यार

Mahika Sharma: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी फील्ड पर अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्रिकेटर इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ चर्चा में है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। हार्दिक पांड्या के साथ जिन माहिका शर्मा का नाम जुड़ रहा है आखिर वो हैं कौन, आपको बताते हैं। 

कौन है माहिका शर्मा

माहिका शर्मा (Hardik Pandya) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और समाजसेवी हैं। वे पूर्वोत्तर भारत की एक प्रमुख मॉडल हैं और मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं। दिल्ली में जन्मी माहिका ने अपनी शिक्षा दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स तथा फाइनेंस में डिग्री हासिल की। मॉडलिंग और अभिनय में कदम रखने से पहले उन्होंने इंटर्नशिप की और फ्रीलांसर के रूप में करियर शुरू किया। इसके अलावा  उन्होंने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।

नई गर्लफ्रेंड के साथ कहां नजर आए

दोनों आज यानी 10 अक्टूबर की सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां माहिका आगे चल रही थी और हार्दिक उनके पीछे चलते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं हार्दिक और माहिका दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी तक इन डेटिंग के अफवाहों पर कोई ऑफिशियल नहीं किया है।