Salman Khan  ईद के मौके पर फैंस से हुए रूबरू,  बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दी मुबारकबाद

Salman Khan ईद के मौके पर फैंस से हुए रूबरू, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दी मुबारकबाद

Salman Khan Greets Fans:  दुनियाभर में धूमधाम से ईद (Eid) का त्योहार मनाया गया, लेकिन जब बात मुंबई वालों की आती है तो ये त्योहार उनके लिए डबल खुशी लेकर आता है। ईद के मौके पर यहां फैंस अपने -अपने सुपरस्टार का दीदार करते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान (ShahRukh Khan) हो या सलमान खान (Salman Khan)। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। ईद (Eid 2025) की शाम सलमान खान ने अपने फैंस से मुलाकात की।

सलमान खान का वीडियो

सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर ईद का खास वीडियो शेयर किया है। इसमें वे उनके घर के बाहर खड़ी लाखों फैंस की भीड़ को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया और सलाम भी किया। इस मौके पर एक्टर के भांजा और भांजीस भी नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा-धन्यवाद,धन्यवाद और सभी को ईद मुबारक!

 

परिवार के साथ भाईजान ने मनाई ईद 

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट किया। बता दें, पूरा खान परिवार ईद के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में इकट्ठा होता है। इस साल सलमान ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी की सुरक्षा के लिए नए बुलेटप्रूफ ग्लास से देखते नजर आए। बता दें, ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिछले साल उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरह से मारने की धमकी दी गई थी।  जिस बालकनी से सलमान अपने फैंस को हाथ हिलाते हैं, वह अब पूरी तरह से बुलेटप्रूफ ग्लास से ढकी हुई है।

सिकंदर लेकर आए भाईजान

सलमान 2023 के बाद पहली बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं, जिसे एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं। सिकंदर दो साल में सलमान की पहली ईद रिलीज हुई है।

 

 

 

 

Kareena Kapoor Khan ने परिवार के साथ यूं मनाई ईद, ननद सोहा ने शेयर की खास तस्वीरें

Kareena Kapoor Khan ने परिवार के साथ यूं मनाई ईद, ननद सोहा ने शेयर की खास तस्वीरें

Kareena Kapoor Khan Eid: 30 मार्च को  पूरे देशभर में ईद (Eid) का जश्न देखने को मिला। सभी मुस्लिम भाई बहनों ने इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ईद के जश्न में  कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान खान (Salman Khan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) सभी ने अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।

इस बीच कइयों ने सोशल मीडिया पर भी फोटोज और वीडियो शेयर किए। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan)। सोहा ने इंस्टाग्राम पर ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है। इस दौरान करीना कपूर खान भी नजर आई।

सोहा अली खान की ईद

हा ने इस खास मौके पर मीठी सेवइयां भी बनाई। इस मौके पर एक्ट्रेस के पति कुणाल खेमू (Kunal Khemu) भी पूरी मदद करते नजर आए। फोटो में देख सकते हैं कि फोटो सेवई बनाते समय फोटो पर भी पूरा-पूरा ध्यान है।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान 

सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने ईद (Eid) अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के साथ सेलिब्रेट की। इस मौके पर बेबी बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। नो मेकअप लुक में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नजर पटौदी

इस तस्वीरों में एक्टर सैफ अली खान भी अपने दोनों बहनों के साथ पोज देते दिखे। सभी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘सेवइयों के बिना ईद भी क्या होती है? हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक’। बता दें, सैफ अली खान ने जहां करीना कपूर से शादी की है। तो वहीं सोहा अली खान हिंदू एक्टर कुणाल खेमू संग शादी की। दोनों परिवार में हर त्योहार को धूम-धाम से मनाया जाता है।  सोहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो  ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी. जिसमें नुसरत भरुचा भी उनके साथ नजर आएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

Eid ul Fitar 2025:  प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

Eid ul Fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका तक, इन सितारों ने फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025:   सोमवार 31 मार्च को देशभर में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) मनाई जा रही हैं। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) की रौनक देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर आमजन से लेकर सेलेब्स अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर डालते हैं।

सेलेब्स मना रहे हैं ईद का जश्न

इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सेवइंयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है।  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, “ सभ को ईद मुबारक हो. आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं”।

सुष्मिता सेन का पोस्ट

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपन पोस्ट में लिखा है,” चांद मुबारक, प्यार और दुआ.”

दीपिका कक्कड़ 


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने देर रात अपने नया पोस्ट शेयर किया और ईद की मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इंस्टा पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक.”

 शूरा खान 

सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है. शूरा ने पोस्ट मे लिखा है, “ ईद मुबारक.”।

सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फैंस को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।