by aditi | Apr 14, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Third Anniversary: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी (3rd Wedding Anniversary) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल साल 2022 में शादी की थी। अब आखिरकार उनके एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति संग एक फोटो शेयर की है।
आलिया और रणबीर ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। दोनों ने बिना ताम-झाम के अपने आवास वास्तु में सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ महीनों बाद कपल एक बेटी का माता-पिता बना, जिसका नाम राहा (Raha Kapoor) है। सोमवार को कपल की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी, जिसे दोनों ने बहुत सीक्रेटली सेलिब्रेट किया।
आलिया-रणबीर की तीसरी एनिवर्सरी
जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा था। तस्वीर के साथ आलिया ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की खूबसूरती और साथ बिताए पलों को याद किया।

आलिया ने कैप्शन भी लिखा, हमेशा घर पर, हैप्पी 3। ये कपल समुद्र किनारे लुभावने नजारे का आनंद लेता नजर आ रहा है।
रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास एनिमल पार्क (Animal Park) भी है। वहीं, आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (Love And War) में भी दिखाई देंगे। आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। यह फिल्म साल 2025 में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
by aditi | Mar 13, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt Cannes Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बर्थडे वीक एन्जॉय कर रही है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है, लेकिन आज यानी 13 मार्च को उन्होंने मुंबई में सभी पैपराजी के साथ अपना बर्थडे केक कट किया, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आलिया के साथ पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी नजर आए। इस बीच अभिनेत्री को लेकर खबर है कि वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival) में डेब्यू करने वाली हैं।
एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
कान्स फिल्म फेस्टिव (cannes film festival) की गुड न्यूज खुद आलिया भट्ट ने की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आलिया (Alia Bhatt) अब कान मे डेब्यू करेंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज गुरुवार 13 मार्च को मुंबई में ‘मीट-एंड-ग्रीट’ सेशन का आयोजन किया था। यहां उन्होंने बताया कि वे इस साल कान में डेब्यू करेंगी। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कहा, ‘मैं इसका इंतजार कर रही हूं’। उन्होंने कहा, ‘हां, मैं कान में डेब्यू कर रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं’।

मई में होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल
हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival) मई में आयोजित किया जाता है। आलिया एक ब्यूटी ब्रांड के लिए पहली बार कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलेंगी। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई, 2025 तक होगा। इसे लेकर आलिया भट्ट ने खुशी जताई। बता दें, आलिया ने करीब दो साल पहले मेट गाला डेब्यू किया था।

by aditi | Mar 6, 2025 | बॉलीवुड
Alia Bhatt On Ranbir Kapoor And Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड में जब-जब फेवरेट कपल्स की बात होती है तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता है। इस जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया हुआ है। सालों तक डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी ( Wedding) की थी और इसी साल दोनों बेटी राहा (Raha Kapoor) के पेरेंट्स भी बने।
क्या बोलीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जय शेट्टी (Jay Shetty) को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर (Ranbir Kapoor) हमेशा से बेटा के पिता बनना चाहते थे। इस दौरान आलिया ने ये भी बताया कि राहा के जन्म के बाद रणबीर काफी बदल गए हैं। रणबीर अपनी बेटी राहा से इतना प्यार करते हैं कि जब भी वह उसके साथ होते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है।

आलिया भट्ट ने कहा, “वह अमेजिंग हैं। जब राहा को एंटरटेन करने की बात आती है तो वह बहुत क्रिएटिव हो जाते हैं। वह उसका एंटरटेनमेंट भी करते है, जैसे कि उन दोनों के बीच बहुत स्पेशल फ्रेंडशिप है, मैं कहूंगी उनका बॉन्ड ऐसा नहीं है… जैसा आपको लगेगा कि वे दो दोस्त हैं। या तो दो एडल्ट्स या दो बच्चे, आप जानते हैं, लाइफ में अलग-अलग मोमेंट्स में अलग-अलग होते हैं।
क्यों बदले रणबीर कपूर
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “जब वह राहा (Raha Kapoor) को देखते है तो उनकी आंखों में स्टार्स चमक उठते हैं। जब मैं इसे देखती हूं, क्योंकि मैं रणबीर को पहले से जानती हूं और अब भी जानती हूं, तो मुझे अंतर नजर आता है।

रिकॉर्डिंग करती हैं आलिया भट्ट
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह रणबीर (Ranbir Kapoor) और राहा (Raha Kapoor) की बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड करती हैं। “आप जानते हैं, मैं ऐसे ही चुपचाप उनके कई खूबसूरत पलों की रिकॉर्ड कर लेती हूं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि मैं यह कर रही हूं। बस अपने पार्टनर को तरह से प्यार जाहिर करते हुए देखना बहुत दिलचस्प है।
by aditi | Feb 21, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड के कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन शादी (Aadar Jain Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani Wedding) से शादी रचाई है। दोनों ने पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी। वहीं आज मुंबई में पूरे परिवार और रिश्तेदारो के सात फेरे लिए हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और आलिया भट्ट समेत हर कोई साड़ी में लाइमलाइट लूट रहा है। आईए एक नजर डालते है किसने क्या पहना है।
करीना कपूर
सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन की कजिन बहन और बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। जो इस मौके पर रेड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। दोनों ने मीडिया में पोज दिए। बता दें, करीना ने ऋतु कुमार की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। तो सैफ काले बंदगले के साथ सफेद पजामा पहने हैंडसम दिखे। इस साड़ी की कीमत इंटरनेट पर 1,50,000 रुपये दी गई है।

करिश्मा कपूर
आदर जैन की दूसरी बहन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मौके पर साड़ी लुक में नजर आईं। करिश्मा कपूर इस मौके पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था।
https://www.instagram.com/p/DGVgp3UsCbc/?hl=en
आलिया भट्ट
आदर जैन की भाभी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस शादी की सारी लाइमलाइट लूटी। आलिया ने करीना और करिश्मा को भी अपने लुक से काफी पीछे छोड़ा। राहा की मम्मी इस मौके पर लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में स्टाइलिश बन, ग्लोसी मेकअप और डायमंड सेट पहनकर पूरा किया।

नीतू कपूर
आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर बेटे की शादी में येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया।
रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में शामिल हुई। उन्होंने बेटी के साथ शादी में एंट्री की। इस खास मौके पर दोनों मां और बेटी लहंगे में नजर आईं।