Arbaaz खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Arpita Khan Arbaaz Khan Birthday Party: बॉलीवुड के खान परिवार में देर रात शानदार पार्टी का आयोजन हुआ। दरअसल, देर रात सलमान खान की प्यारी बहन अर्पिता खान और अरबाज खान की बर्थडे पार्टी थी। अर्पिता का जन्मदिन जहां 1 अगस्त को होता है तो वहीं अरबाज का जन्मदिन 4 अगस्त को होता है। ऐसे में दोनों बहन-भाई ने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल हुए। ये शानदार पार्टी अर्पिता के फेमस होटल MERCII में शानदार पार्टी हुई, जिसमें उनके भाई सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान, सोहेल खान, अरहान खान, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर खान, सोनाली बेंद्रे, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
पापा बनने वाले हैं अरबाज खान
इस खास मौके पर बर्थडे बॉय अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए। इस खास मौके पर शूरा अपने बेबी बंप को फ्लॉट किया। उन्होंने मीडिया पर बेबी बंप के साथ खूब पोज भी दिए। इस मौके पर शूरा ऑल ब्लैक लुक अपनाया, जिसमें वह ब्लैक ब्यूटी बनकर छाईं, तो ऑल डेनिम लुक में अरबाज का स्टाइल भी डैशिंग लगा। अरबाज ने पार्टी के लिए कैजुअल लुक अपनाया। वह डेनिम ड्यूल शेड वाली ब्लू शर्ट पहनकर आए।
View this post on Instagram
अरबाज से 22 साल छोटी शूरा ने जैसे ही पति का हाथ थामकर यहां एंट्री ली, तो सूट- बूट में बॉस लेडी बन बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाला उनका अंदाज छा गया। जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी किया। बता दें, अरबाज 57 की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
शूरा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
शूरा के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा- ‘प्रेग्नेंसी में शूराग्लो कर रही हैं, छोटा डोरेमोन आने वाला है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतने टाइट कपड़े पहनने की कोई जरूरत नहीं है।




