Shilpa Shetty जैसा लुक आप भी कर सकते हैं स्टाइल, बस खर्च करने होने इतने पैसे

Shilpa Shetty जैसा लुक आप भी कर सकते हैं स्टाइल, बस खर्च करने होने इतने पैसे

Shilpa Shetty: बॉलीवुड में ग्लैमर दिखाने जब-जब होती है तो शिल्पा शेट्टी हमेशा आगे रहती हैं। फिर चाहे फिल्म इंडस्ट्री की पार्टी हो, कोई फैशन शो हो या फिर कोई ग्लजरी इवेंट ही क्यों न हो। शिल्पा हर रंग में पूरी तरह से ढल जाती है।  वो हर बार कुछ ऐसा पहनकर पहुंचती हैं कि बाकी सारे सितारों का स्टाइल नजर अंदाज हो जाता है। बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ था। वोग के इवेंट के दौरान हसीना ने ब्लैक आउटफिट पहन इस अंदाज में नजर आई कि उनके आगे बाकि एक्ट्रेस का लुक फीका पड़ गया।

ब्रिटिश डिजाइनर का पहना सूट

इस मौके पर शिल्पा ( Shilpa) ने ब्रिटिश डिजाइनर हेलेन अलथोनी का स्टाइलिश स्कर्ट सूट पहना था। उनके आउटफिट का यूनिक स्टाइल, डिटेलिंग और क्लासीनेस देखते बनी।

शिल्पा ने फ्लॉट किया फिगर 

ग्लैमरस लुक के साथ-साथ शिल्पा ने अपने फिगर को भी फ्लॉट कर दिखा दिया कि सुपर स्टाइलिश अंदाज कैसे लिया जाता है। शिल्पा ने अपने इस लुक को क्रॉप्ड जैकेट से पूरा किया, जिसकी फुल स्लीव्स ने हसीना को क्लासी थी।

 

ब्लैक अटायर पर वाइट ट्रिम्स बनी बहुत सुंदर दिखीं। जैकेट को स्टाइलिश टच देने के लिए 2 पॉकेट्स भी ऐड की गई। साथ ही राउंड शेप वाले गोल और गोल्ड बटन लगाकर एक्ट्रेस का लुक परफेक्ट बना।

स्कर्ट भी थी शानदार

क्रॉपड जैकेट के साथ शिल्पा ने हाई वेस्ट स्कर्ट पहनी, जिसपर वाइट कलर के ट्राईरेंगुलर पैनल बने दिखे। साथ ही स्कर्ट पर भी बटन से डिटेलिंग ऐड करके लुक को एन्हांस किया गया। हसीना की स्कर्ट ऊपर से बॉडी फिटेड दिखी और नीचे से फ्लेयर्ड के साथ नजर आई। साथ ही 2 पॉकेट्स भी जोड़ी गईं, जिससे शिल्पा का लुक स्टाइलिश बना।

इस ड्रेस की कीमत लाखों में बताई जा रही हैं, लेकिन इसका कोई फिक्स प्राइज सामने नहीं आया है। ऐसे में अगर आप भी खूबसूरत  और सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो लाखों रुपये खर्च कर सकते हैं।