by aditi | May 21, 2025 | बॉलीवुड
Hera Pheri 3 Paresh Rawal: भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता, निर्माता और पूर्व राजनेता जिसका नाम परेश रावल है। एक्टर लगातार पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। सालों से अभिनेता पर्दे पर कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि वह ‘हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) में नजर आएंगे, लेकिन अब एक्टर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है कि वो ‘हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) से बाहर हो गए। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने हाल ही में दी है।
‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की खबर और उनकी प्रतिक्रिया
परेश रावल (Hera Pheri 3 Paresh Rawal) की सबसे चर्चित खबरों में से एक है उनकी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा। इस फिल्म में उनकी प्रतिष्ठित भूमिका ‘बाबूराव गणपत राव आप्टे’ को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मई 2025 में खबर आई कि परेश रावल ने मेकर्स के साथ कथित “क्रिएटिव डिफरेंस” के कारण इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।
उन्होंने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3 Film) से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।” इसके साथ ही, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ‘बाबूराव’ के किरदार को बार-बार निभाकर थक चुके हैं, क्योंकि इसमें कुछ नया करने की गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें केवल इस एक किरदार से पहचानें।
अक्षय कुमार के साथ रिश्ते पर टिप्पणी
परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हेरा फेरी, वेलकम, और ओह माय गॉड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में परेश ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता, बल्कि सभी केवल प्रोफेशनल सहकर्मी होते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार को अपना दोस्त न बताकर “प्रोफेशनल साथी” कहा, जिससे कुछ विवाद हुआ। हालांकि, बाद में X पर उनके प्रशंसकों और कुछ यूजर्स ने इस बयान को आधारहीन विवाद बताया और कहा कि परेश और अक्षय के बीच कोई अनबन नहीं है।
एक्टर की आने वाली फिल्म
यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें परेश रावल अक्षय कुमार और तब्बू के साथ दिखाई देंगे। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार, और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। परेश ने इस फिल्म को लेकर उत्साह के साथ-साथ दर्शकों की उम्मीदों को पूरा करने की चिंता भी जताई है।
by aditi | Apr 27, 2025 | बॉलीवुड
Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। यह हमला 22 अप्रैल 2025 को अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुआ, जिसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मारा गया। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने इसकी कड़ी निंदा की। हाल ही में अभिनेता मुंबई में अपनी फिल्म केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अपने को-स्टार आर माधवन के साथ ऑडियंस को सरप्राइज देने पहुंच गए। इस दौरान एक्टर ने सभी से मुलाकात की और उनसे बात भी की।
क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar Video) ने इस दौरान अपने कोर्ट रूम के किरदार को याद किया। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी हमारे सब के दिल में वो गुस्सा फिर से जगा है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकवादियों को वही बात कहना चाहेंगे जो मैंने फिल्म में कहा है।
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय ने अटैक के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पहलगाम में घूमने गए लोगों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर मैं काफी शॉक्ड हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर गलत है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।
by aditi | Feb 24, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood Baithak: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पिछले डेढ़ महीने से महाकुंभ (Kumbh Mela) मेले चल रहा है। जो 26 फरवरी महाशिवरात्रि स्नान पर खत्म होगा। ऐसे में अब तक इस स्नान के लिए देश के कई करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी महाकुंभ पहुंचे। सोमवार को खिलाड़ी कुमार ने संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की महाकुंभ (Kumbh Mela) से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वह भारी भीड़ के बीच श्रद्धा-भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वहीं उनके चारों तरफ भारी सिक्यॉरिटी भी नजर आ रही है।
स्नान के बाद क्या बोले अक्षय
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम योगी की तारीफ की और कहा कि, ‘बहुत ही मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. यहां के सीएम साहब योगी साहब का धन्यवाद करते हैं इतने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं। अक्षय ने आग कहा- ‘मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे और अब इस बार तो सब बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। अंबानी-अडानी आ रहे हैं, बड़े एक्टर आ रहे हैं। इसे कहते हैं किस हिसाब से महाकुंभ में इंतजाम किया हुआ है। मैं सभी पुलिसवाले हैं, वर्कर हैं जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है। उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं।
https://x.com/its_aksquad/status/1893934769290740142
सास के साथ पहुंची कैटरीना
कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची। इस दौरान कटरीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। कटरीना के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर का सूट पहना हुआ था। कटरीना से पहले उनके पति विक्की कौशल भी महाकुंभ पहुंचे थे।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम किरदार निभाया था। पर्दे पर फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस किया था। अब जल्द अभिनेता केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।