by aditi | Jun 26, 2025 | टीवी
Ankita Lokhande Pregnancy: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande And Vicky Jain) इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) में नजर आ रही है। बिग बॉस के बाद अब दर्शक इस जोड़ी को ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी काफी पसंद कर रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता ने प्रेग्नेंसी का जिक्र किया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।
क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस खबर के बाद इस कपल के फैंस खुश हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाक में बोली या सच, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया। इस बयान ने शो में मौजूद कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा को हैरान कर दिया। कृष्णा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गाना गाया, “आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है,” जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
फैंस की प्रतिक्रिया
अंकिता और विक्की की जोड़ी को टीवी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनकी नोंक-झोंक और केमिस्ट्री ‘स्मार्ट जोड़ी’, ‘बिग बॉस 17’, और अब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में चर्चा में रही है। फैंस लंबे समय से उनकी ओर से “गुड न्यूज” की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन बार-बार अफवाहों और मजाक के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अंकिता वास्तव में प्रेग्नेंट हैं या नहीं।
by aditi | May 3, 2025 | टीवी
Ankita Lokhande and Vicky Jain Video: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को एक साथ शो ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया था। इसके बाद दोनों कई बार छोटे पर्दे पर साथ नजर आए। अब ये ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में दिखाई दे रहे हैं। यहां इनको लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस शो का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता अपने पति का गला दबाती नजर आ रही हैं।
शो में होगा ‘लाफ्टर डे’ का सेलिब्रेशन
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में आने वाले वीकेंड पर ‘लाफ्टर डे’ सेलिब्रेट करने वाला है। इस मौके पर हर कोई अलग-अलग कैरेक्टर में नजर आएगा। ऐसे में विक्की जैन ‘रूह बाबा’ और अंकिता लोखंडे ‘मंजुलिका’ के अवतार में दिखाई देंगी।
विक्की का अंकिता ने दबाया गला
दरअसल, विक्की जैन ‘भूल भुलैया 2’ के रूह बाबा का कोई एक डायलॉग बोलते हुए आगे बढ़ते हैं, लेकिन बीच में ही मंजुलिका बनीं अंकिता लोखंडे उन्हें गले से पकड़ लेती हैं। वीडियो में ऐसा लगता है कि जैसे एक्ट्रेस उनका गला दबा रही हैं। इस पर कैप्शन भी लिखा है, ‘रील या रियल?’
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स करे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अंकिता आई अपनी असली अवतार में।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो अंकिता के कारण ही इस एपिसोड का इंतजार कर रही।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आज विक्की भइया सही फंसे हैं।’
एक्ट्रेस का करियर
‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए अंकिता ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। टीवी के बाद अंकिता बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका के साथ दिखाई दीं, जिसमे उन्होंने झलकारी बाई की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद आया था। इसके बाद अंकिता ने ‘Baaghi 3’ में भी काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस रणदीप हुड्डा के साथ ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में नजर आई थी।