‘हेरा फेरी 3’ विवाद के बीच Sunil Shetty ने बाबू भैया को दी जन्मदिन की बधाई
Paresh Rawal Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहा हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार और लंबे समय से दोस्त सुनील शेट्टी ने उन्हें दिल छू लेने वाली बधाई दी। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए परेश रावल की तारीफ की और उनके साथ अपनी दोस्ती और पेशेवर रिश्ते को याद किया।
सुनील शेट्टी का पोस्ट
परेश रावल (Paresh Rawal Birthday) के जन्मदिन के खास मौके पर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने रावल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफ कर लिखा-“अद्भुत इंसान उस इंसान के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का भंडार है और उससे भी अधिक अद्भुत इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।”
To the man… Who is a powerhouse of both Wit & Wisdom and an even more wonderful human being.
Happy happy birthday Pareshji. Much love and respect always. @SirPareshRawal pic.twitter.com/KRDP0kSCql
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 30, 2025
‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए परेश
बीते दिनों खबर आई थी कि परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर हो चुके हैं। लंबे समय से ऐसा कहा गया था कि एक्टर ने मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी,लेकिन बाद में रावल ने अपने एक्स हैंडल पर सफाई दी और कहा-“मैं यह रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।”
परेश के बिना अधूरी होगी हेरा फेरी 3
इसके अलावा, सुनील ने हाल के इंटरव्यू में परेश के फिल्म छोड़ने के फैसले पर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि परेश के बिना ‘हेरा फेरी 3’ अधूरी है और उनकी तिकड़ी (अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और परेश रावल) की केमिस्ट्री ही फिल्म की जान है। बता दें,अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल के अचानक फिल्म से बाहर निकलने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजी थी। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा था-“कोई भी अक्षय की तरह राजू का किरदार नहीं निभा सकता। मेरे अलावा कोई भी श्याम नहीं बन सकता और ईमानदारी से कहें तो बाबू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता।”




