Bank Janardha Passes Away: मशहूर कॉमेडियन बैंक जनार्दन का 77 की उम्र में निधन

Bank Janardha Passes Away: मशहूर कॉमेडियन बैंक जनार्दन का 77 की उम्र में निधन

Bank Janardhan Passes Away:  फिल्म इंडस्ट्री को सोमवार सुबह एक और झटका लगा है। अभी मनोज कुमार का गम भूले भी नहीं थे कि कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता बैंक जनार्दन (Bank Janardhan) का निधन हो गया।

14 अप्रैल 2025 को कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन अभिनेता बैंक जनार्दन का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी उम्र 74 वर्ष थी। उनकी मृत्यु की खबर ने कन्नड़ फिल्म उद्योग और उनके फैंस में शोक की लहर पैदा कर दी।

बीमार थे बैंक जनार्दन

बैंक जनार्दन (Bank Janardhan Passes Away)  काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने आख‍िरी सांसे लीं। बता दें, अभिनेता का जन्म कर्नाटक में हुआ था। उनका असली नाम जनार्दन था, लेकिन उन्हें “बैंक जनार्दन” के नाम से जाना गया, जो उनके एक लोकप्रिय किरदार से प्रेरित था।

 

500 से अधिक फिल्‍मों में किया था काम

जनार्दन (Janardhan) ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर कलाकार के रूप में की थी। बाद में वे कन्नड़ सिनेमा में शामिल हुए और जल्द ही अपनी हास्य प्रतिभा के लिए पहचाने जाने लगे। उन्होंने 500 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें से कई में उन्होंने सहायक और हास्य भूमिकाएं निभाईं। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में हैं “गणेशना मधुवे”, “गौरी गणेश”, और “बॉम्बे दा ढाबा”। उनकी कॉमेडी का अंदाज सरल और सहज था, जो आम दर्शकों से आसानी से जुड़ जाता था।

 

 

बैंक जनार्दन की दगार फिल्में

जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म ‘पितामह’ से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज ‘उंडेनामा’ में देखा गया था। दिग्गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में ‘शश्‍श!’, 1992 में ‘थर्ले नान मांगा’ और 2005 में ‘न्‍यूज’ शामिल हैं।