Misha Agarwal Passed Away:  पिछले कुछ दिनों से देश में चारों तरह से बुरी खबर ही सुनने को मिल रही रही है। एक तरफ जहां पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों को बुरी तरह से आतंकियों में गोलियों मार गिराया। तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal) का निधन हो गया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिशा के अकाउंट से दी गई जानकारी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal Passed Away) के निधन की जानकारी उनके ही इंस्टाग्राम पर दी गई है। कहा जा रहा है कि मिशा के घरवालों ने ये स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘मिशा अग्रवाल, 26 अप्रैल 2000- 24 अप्रैल 2025। हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उसे और उसके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्लीज उसे अपनी याद में रखें और उसकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Misha Agrawal (@themishaagrawalshow)

 

फैंस लगा झटका

मिशा अग्रवाल (Misha Agarwal Death) का अचानक निधन के बाद उनके हजारों फॉलोअर्स को बड़ा झटका लगा है। फैंस उनकी मौत की खबर को कबूल नहीं कर पा रहे हैं। कई पॉपुलर हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। आरजे महवश ने लिखा है- जीवन बहुत अनिश्चित है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे और वह जहां भी हों शांति से रहें।

कैसे हुआ मिशा का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद मीशा की बहन मुक्ता अग्रवाल ने बयान जारी किया, ‘दोस्तों, कृपया घबराएं नहीं। आप इस खबर को जानने के हकदार हैं, यही वजह है कि हम अभी अपडेट शेयर कर रहे हैं। हम इस समय यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि यह कैसे और क्यों हुआ। कृपया अपना ख्याल रखें।’ हालांकि, निधन कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This