Shilpa Shetty Saree Look: शिल्पा शेट्टी फिल्म  इंडस्ट्री में काफी सालों से राज करती नजर आ रही हैं। 90 के दशक में उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई और आज भी उनका अंदाज लोगों की पसंद बना हुआ है। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी पर्दे पर कम नजर आती है, लेकिन अक्सर इंडस्ट्री के इवेंट्स में छाई रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे लैक्मे फैशन वीक में छाई हुई हैं।

शिल्पा का रैंप वॉक

शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फेमस डिजाइनर मोहम्मद मजहर के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। जैसे ही रैंप पर आईं तो लोगों की नजरें उनके इस किलर लुक पर अटक गईं।

 

 

शिल्पा का साड़ी लुक

एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी शो में कुछ हटकर कैरी किया। कहने को उन्होंने लहरिया स्टाइल की साड़ी पहनी लेकिन इसका ब्लाउस काफी अलग था। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का डिफरेंट ब्लाउज पहना और उसके ऊपर एक शील्ड टाइप का फ्रंट में पहना।

इस लुक के साथ शिल्पा ने अपने बालों को बांधा हुआ था। साथ ही हाथ में बैंगल पहने थे। इससे साड़ी को मॉर्डन ट्विस्ट मिला और वह अपनी अलग छाप छोड़ गई।

 

सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल 

शिल्पा का ये अंदाज हर किसी को पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस के कई चाहने वालों ने उन्हें काफी कूल बताया तो वहीं कइयों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- ‘दीदी युद्ध के लिए निकली है…। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कार्टून बनकर आई हो। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो सिंपल साड़ी और ब्लाउज ही पहन कर रैंप पर चल लेती।

शिल्पा का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार तो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सीरीज में नजर आई थीं। जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इससे पहले सुखी फिल्म में दिखी थीं, जो साल 2023 में आई थी।

 

 

Share This