Sapna  Choudhary Dance Video:  ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ से लेकर ‘पानी छलके’ जैसे कई सुपरहिट गानों में धमाल मचा चुकी हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna  Choudhary) अब पहले की तरह स्टेज पर कम ही नजर आती हैं, जिसका कारण है कि अब वो अपनी सारा वक्त अपनी फैमिली को देती हैं। सपना अब दो बेटों की मां बन चुकी हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर सपना के पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वक्त सपना का करीब 6 से 7 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी बदली बदली नजर आ रही हैं।

 सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल

सभी जानते है कि सपना ने ग्रामीण परिवेश में छोटे मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह जिस मुकाम पर है ये उनकी मेहनत है। हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने “हवा कसूती स” गाने पर  डांस करती नजर आ रही हैं।

खास बात यह है कि इस वीडियो में दर्शक सपना के डांस को देखकर खुद भी डांस करने लगते हैं और नोट भी उड़ा रहे हैं।इस वीडियो में सपना सूट सलवार में नजर आ रही है। बता दें, सपना शुरू से ही देसी आउटफिट पहनकर डांस करती है।

बीते साल दूसरी बार मां बनीं सपना 

सपना चौधरी बीते साल मां बनी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे बेटे के नामकरण के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। उन्होंने उनके बेटे को शाहवीर रखा है। हालांकि, आज तक सपना ने अपने बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है।

सपना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना ने हाल ही में अपनी बायोपिक ‘मैडम सपना’ की घोषणा की, जिसे महेश भट्ट, विनय भारद्वाज के साथ मिलकर प्रेजेंट करेंगे. फिल्म में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर बनने से लेकर हरियाणा की कठोर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को पार करने से लेकर कान्स में ग्लैमरस रेड कार्पेट तक पहुंचने तक की उनकी यात्रा को दर्शाया जाएगा।

 

 

 

Share This