Bollywood Baithak: आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस शादी में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। इस बीच सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह (Seema Sajde) भी शामिल हुई, लेकिन इस बार सीमा अकेली नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शामिल हुई।
सीमा का साड़ी लुक
फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह (Seema Sajde) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद भी आता है। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है। जो क्लोडिंग ब्रांड Surily G की थी, जिसकी ऑफिशियल साइट पर कीमत एक लाख 25 हजार रुपये लिखी हुई है।

ग्रीन और गोल्डन जूलरी
सीमा (Seema Sajde) ने अपनी रेड कलर की साड़ी के लिए कंट्रास्ट जूलरी पहनी हुई थी। इसमें गोल्डन एंड ग्रीन नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल रही। जबकि बेज कलर का क्लच स्टाइल बैग यूनिक होने की वजह हाइलाइट हो रहा है।

कौन है सीमा सजदेह ब्वॉयफ्रेंड
सीमा सजदेह के बॉयफ्रेंड का नाम विक्रम है। उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स शो पर बताया था कि सोहेल खान संग भागकर शादी करने से 10 दिन पहले उनकी विक्रम से सगाई हुई थी। सोहेल से रिश्ता टूटने के बाद अब विक्रम संग के बार फिर करीबियां बढ़ गई हैं।

सोहेल खान से 24 साल बाद लिया तलाक
बता दें, सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 24 साल की शादी को 13 मई, 2022 को हमेशा के लिए खत्म किया। इस कपल ने 1998 में शादी की थी। तलाक के बाद सीमा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया और ‘खान’ हटा दिया। वह अपने पहले नाम सीमा किरण सजदेह पर वापस आ गईं। सीमा और सोहेल के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं। इनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बता दें, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आ चुकी है।




