Sikandar Box Office Collection Day 2:  इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandarछाई हुई है। हर साल ईद के मौके पर भाईजान फिल्म के तौर पर फैंस को ईदी देते थे, लेकिन पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो रहा था। हालांकि, पहले दिन पर्दे पर सलमान खान (Salman Khan) का जादू फीका पड़ता नजर आया था, लेकिन अब लग रहा है कि सलमान ने ये रफ्तार अपने हाथों में ले ली है और भाईजान का जादू फिर से चलने लगा है।

सिकंदर के दूसरे दिन की कमाई

सोमवार को सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे दूसरा (Sikandar Box Office Collection Day 2)  रहा। पहले दिन मूवी ने जहां महज 26 करोड़ कमाए थे। तो वहीं, दूसरे दिन की रिपोर्ट कह रही है कि ईद की छुट्टी का सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने पूरा फायदा मिला है। Sacnilk.com के अनुसार, सिकंदर ने दूसरे दिन करीब 29 करोड़ की कमाई की है। तो इस बढ़त के साथ फिल्म की कुल कमाई दो दिन की जोड़कर 55 करोड़ हो गई।

लीक हो चुकी है सिकंदर

बता दें, एक ट्रेड एनालिस्ट ने सिकंदर (Sikandar Film) के लीक होने की बात की थी। जो कई प्लेटफॉर्म पर जा पहुंची है। हालांकि, कई कोशिशों के बाद मेकर्स ने इसे कई साइट्स से हटाया गया। ऐसे में कहा गया कि इस घटना का असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। जो कि शुरुआती कलेक्शन में दिखने को मिल रहा है।

सिकंदर की कहानी क्या है?

 अगर बात सिकंदर  की कहानी की करें तो सलमान खान ने राजकोट के राजा संजय के किरदार में देखा गया। मूवी की शुरुआत में देखने को मिला कि वह फ्लाइट के अंदर राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) की धुलाई करते हैं, क्योंकि उसने एक महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने की कोशिश की थी। इसके बाद मिनिस्टर के गुंड़े संजय के पीछे पड़ जाते हैं। इस लड़ाई की वजह से ही सिकंदर अपनी पत्नी साईंश्री को खो देता है। आगे क्या है  इस मूवी में ये तो देखने पर ही पता चलेगा।

 

 

 

 

Share This