Site icon Bollywood Baithak

Rapper Raftaar Wedding: फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं रैपर रफ्तार, वायरल हुआ सिंगर का ये वीडियो

Bollywood Baithak:  देशभर में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में आमजन से लेकर और फिल्मी सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच खबर है कि मशहूर रैपर-सिंगर रफ्तार भी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें, रफ्तार ने साल 2022 में कोमल बोहरा से तलाक लिया था। इस कपल ने साल 2016 में शादी की थी।

अब किससे शादी करने जा रहे हैं रफ्तार

खबर है कि रैपर अब फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि सिंगर की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्डबोर्ड पर रफ्तार और मनराज का नाम लिखा है।

 

https://x.com/Author_of_DHH/status/1884690579071897619?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1884690579071897619%7Ctwgr%5E874cf3812bceca37a714e66fddbd2a6354332375%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.filmibeat.com%2Fnews%2Fvraftaar-to-marry-manraj-jawanda-5-years-after-divorce-with-komal-vohra-who-is-manraj-jawanda-153769.html

 

मनराज के हाथों में लगी मेहंदी

इसके अलावा  दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मनराज ने के हाथों पर मेहंदी लगी नजर आ रही है।  एक्स पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रफ्तार और मनराज अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और वीडियो में, मनराज अपनी मेहंदी दिखाते हुए और दिल तो पागल है गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं।

कौन है मनराज जवंदा?

बता दें, मनराज जवंदा एक फैशन स्टाइलिस्ट और फिटनेस प्रोफेशनल हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी काम किया। उन्होंने रफ्तार के म्यूजिक वीडियो, काली कार, घाना कसूता और श्रृंगार में भी नजर आई।

Exit mobile version