Deb Mukherjee Funeral:क तरफ देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफबॉलीवुड गलियारों में मातम छाया हुआ है। दरअसल, डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji)  के पिता और काजोल (Kajol) के चाचा देब मुखर्जी (Deb Mukherjee) का निधन हो गया है। ऐसे में हर किसी के चेहरे पर मातम छाया हुआ है।

कैसे हुआ देब का निधन

कहा जा रहा है कि अयान (Ayan) के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। 14 मार्च की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

शाम को हुआ अंतिम संस्कार

अयान मुखर्जी के पिता का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को मुंबई में किया गया। ऐसे में देब के रिश्तेदार और फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच।

अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारें

देब मुखर्जी के निधन की खबर सुन एक्ट्रेस काजोल भाई अयान के घर पहुंचीं। बता दें, काजोल अपने चाचा देब के काफी करीब थीं। इसके अवाला अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। बता दें, गुरुवार को ये कपल अलीबाग पहुंचा था। जहां आलिया का बर्डथे सेलिब्रेट करना था, लेकिन दोस्त अयान मुखर्जी के पिता के निधन की खबर मिलते ही कपल उनके घर हिम्मत बंधाने पहुंचा।  इसके अलावा अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। फिल्म मेकर करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर भी देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

जया बच्चन भी आईं नजर

इस मौके पर अभिनेत्री जया बच्चन भी अयान के घर इस मुश्किल घड़ी में उनके मिलने पहुंची। उन्होंने कार से उतरते ही काजल को गले लगा लिया। इसके अलावा  अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे।

 

 

 

Share This