Bollywood Baithak: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कपूर परिवार में शादी की धूमधाम देखने को मिल रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर की एक हीरोइन ने बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। हम बात कर रहे हैं नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) की, जिन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अमेरिका बेस्ड एंटरप्रेन्योर टोनी बेग से निकाह किया है। हालांकि, अभी तक नरगिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कुछ दिनों पहले हुई शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरगिस (Nargis) और टोनी (Tony) की शादी पिछले वीकेंड पर हुई है। शादी के बाद ये कपल स्विट्जरलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस का वेडिंग फंक्शन कैलिफोर्निया के एक आलीशान होटल में हुए थे।

 

परिवार वालों के बीच की शादी

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि नरगिस (Nargis) और टोनी (Tony) दोनों ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ एक बेहद इंटीमेट फंक्शन था।

कौन हैं नगगिस फाखरी का हसबैंड? 

नगरिस फाखरी (Nargis Fakhri) के पति टोनी बेग (Tony Beig) का जन्म कश्मीर में हुआ था और वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और इनवेस्टर हैं। वह डियोज ग्रुप के प्रेजिडेंट हैं। उन्होंने 2006 में अपना बिजनेस शुरू किया था।   टोनी टेलीविजन निर्माता जॉनी बेग के भाई है। उनके पिता, शकील अहमद बेग, एक फेमस पॉलिटिशियन हैं, वे पहले जम्मू और कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रह चुके है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस फाखरी और टोनी बेग ने तीन साल तक डेटिंग की थी।

नरगिस फाखरी वर्क फ्रंट

नरगिस फाखरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘रॉकस्टार’ से मशहूर हुईं। इसके बाद वह ‘मद्रास कैफे’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘सागासम’, ‘अजहर’, ‘ढिशूम’ और ‘तोरबाज’ जैसी फिल्मों में नजर आई। अब जल्द एक्ट्रेस  ‘हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगी।

 

 

 

 

Share This