India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) पर आए दिन अब विवाद भड़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) नजर आए थे, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में पर रणवीर समेत शो के आयोजक भी बुरी तरह फंस गए हैं। ये मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा है। रविवार को मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची थी।

हालांकि, समय रैना  (Samay Raina) ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, ये भी खबर सामने आ रही है कि समय इन दिनों देश में नहीं है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि समय रैना को भी पुलिस द्वारा समन भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो समय को देश के बाहर होने वाले अपने कई शो रद्द करने पड़ सकते हैं।

विदेशों में समय रैना का शो

खबरों की मानें तो इन दिनों समय रैना (Samay Raina) भारत में नहीं है। वह विदेश में है। कहा जा रहा है कि वह अपने उत्तरी अमेरिका दौरे के चलते कनाडा में भी शो करने वाले हैं। समय ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन जोस सिविक में प्रदर्शन किया। वह 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी और 14 फरवरी को न्यू जर्सी में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनके बाद 15 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होंगे।

पुलिस ने मांगी दर्शकों की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की खार पुलिस ने BookMyShow से भी संपर्क किया और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल हुए लोगों की लिस्ट मांगी है।

 

सिंगर मीका सिंह भी बोले

समय रैना के शो पर अब जाने माने सिंगर मीका सिंह ने भी अपनी बात करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर बोल रहे है कि मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें बहुत ज्यादा की जा रही हैं।

 

https://www.instagram.com/p/DF7fsKXyRXJ/?hl=en

आगे सिंगर ने कहा कि मेरा गुस्सा इन बच्चों के लिए नहीं है। इस शो में कुछ जाने पहचाने लोग भी जाते हैं, जिनका बहुत नाम है। क्या इनको इतना पैसा दिया जाता है कि ये जाकर वहां मुंह उठाकर बैठ जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कोई चाहिए। कोई न कोई चाहिए, जो इन बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताए। सिंगर ने अपनी इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ का भी नाम लेते हुए कहा कि इतना बड़ा लाइव कॉन्सर्ट हो रहा है उसे नोटिस भेज देते हो, केस कर देते हो, क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते। आज कल के बच्चों को आसान लगता है कि कुछ भी बोलो, कभी भी गाली दो। आप इन लोगों को नोटिस भेजो, बोलो कि ऐसा मत करो। आप इन लोगों पर सवाल उठाएं, उन्हें कंट्रोल में रहने के लिए कहें। अपनी सक्सेस को बचाना थोड़ा मुश्किल होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This