Mika Singh Allegation on Bipasa Basu: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने काम से कई ज्यादा अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हो रहा है। मीका जब बोलते है तो बेबाकी से बोलते हैं फिर वो ये नहीं देखते की सामने वाला कौन है। कई बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasa Basu) को लेकर खुलासे किए है। अब फिर उन्होंने एक्ट्रेस पर तंज कसे है।
बिपाशा बसु पर क्या बोले मीका
सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने बिपाशा बसु को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा किया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह ने करण-बिपाशा पर अपनी भड़ास निकाली और कहा, पिछले कई सालों से वो बिना काम के घर बैठे हैं। ये सिर्फ उनकी ही गलतियों की वजह से हो रहा है, क्योंकि जब मैंने उनके साथ काम किया था, तो उन्होंने बहुत ड्रामे किए थे। उनकी वजह से मेरी फिल्म का बजट 4 करोड़ से 15-15 करोड़ हो गया था, लेकिन फिर भी उनके नखरे कम नहीं हुए थे ऐसे में मैंने उनके साथ वो फिल्म बनाई थी पर कोविड की वजह से वो ठीक से चल भी नहीं पाई।

गलतियों की वजह से घर बैठे हैं
मीका यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, शूटिंग के अलावा जब डबिंग की बारी आई थी। तब भी करण और बिपाशा ने कई बार बीमारी का बहाना बनाया था। अपनी इन चीजों और गलतियों की वजह से आज वो कपल घर बिना काम के घर पर बैठा हुआ है। ये सभी को समझना चाहिए कि जब आपको कोई काम दे, तो उस काम की इज्जत करो।

बिपाशा बसु ने क्या किया पोस्ट
इन आरोपों पर बिपाशा ने भी रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है,”टॉक्सिक लोग अराजकता पैदा करते हैं, उंगलियां उठाते हैं, दोष मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।” इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा,“टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहें। भगवान सब का भला करे। दुर्गा दुर्गा।”





