Met Gala 2025:  फैशन की सबसे खूबसूरत रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना डेब्यू किया। इस लिस्ट में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं कियारा का मेट गाला लुक।

कियारा आडवाणी का लुक

मॉम टू बी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने साल 2025 के मेट गाला पर अपना डेब्यू किया। एक्ट्रेस के लिए बेहद खास रहा क्योंकि कियारा ने अपने बेबी बंप के साथ मेट गाला कार्पेट पर वॉक किया था।  इस मौके पर कियारा ने ब्लैक गाउन कैरी किया था। उनका ज्वेलरी स्टाइल भी ऑन पाइंट था।

 

किसन की थी ड्रेस डिजाइन 

अभिनेत्री की यह ड्रेस फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता ने बनाई थी। उन्होंने इसे खास कलर व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया था। उनके इस आउटफिट को तैयार होने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था।

ड्रेस की सबसे खास बात थी गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जिसे चेन के साथ एक हार्ट से जोड़ा गया। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी। गोल्डन कोर्सेट के साथ ये ड्रेस उभर कर सामने आ रही थी। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था ‘ब्रेवहार्ट्स’, जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है।

कियारा का मेकअप 

कियारा के मेकअप की बात करें तो वो भी खास रहा। उन्होंने अपनी आंखों और होंठों को हाइलाइट कैरी किया था। जो उनके पूरे लुक को काफी सटल रखा था। न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों में आगे की तरफ से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था, जबकि पीछे की साइड बालों को खुला छोड़ा था।

 

 

 

Share This