Site icon Bollywood Baithak

Met Gala 2025: राजा बनकर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला पर मारी एंट्री, आपने देखी क्या तस्वीरें

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Met Gala

Diljit Dosanjh At Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ ने 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2025 में धमाकेदार एंट्री मारी। इस एंट्री से सिंगर ने इतिहास रच दिया है। वह पहले पंजाबी गायक और अभिनेता बन गए, जिन्होंने इस फैशन इवेंट में पगड़ी पहनकर डेब्यू किया। उनके शाही पंजाबी लुक ने न केवल रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। आइए, उनके इस यादगार डेब्यू के बारे में।

मेट गाला 2025 की थीम और दिलजीत का लुक

इस साल मेट गाला की थीम थी “स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग फैशन”, जिसके तहत ऐतिहासिक डिजाइनों को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया। ड्रेस कोड था “द गार्डन ऑफ टाइम”, जो जेजी की 1962 की कहानी से प्रेरित था। दिलजीत (Diljit Dosanjh) ने इस थीम को अपने अनूठे अंदाज में अपनाया और पंजाबी संस्कृति को वैश्विक मंच पर शानदार तरीके से प्रदर्शित किया।

महाराजा लुक में दिलजीत

सिंगर का लुक पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh of Patiala) से प्रेरित था, जिसे नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया। दिलजीत ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी, जिस पर बारीक सुनहरी कढ़ाई थी। इसके साथ उन्होंने रत्नजड़ित सफेद पगड़ी पहनी, जिसमें सफेद कलगी और शेर के सिर वाली कृपाण शामिल थी। उनके आउटफिट में एक खास केप भी थी, जिस पर पंजाब का नक्शा और गुरमुखी लिपि में कढ़ाई थी, जो उनकी सिख विरासत और पंजाबी संस्कृति को दर्शाती थी।

उनके गहनों में मोती और पन्ना का मल्टी-लेयर नेकलेस और हरे रंग का चोकर शामिल था, जो 1928 में कार्टियर द्वारा महाराजा भूपिंदर सिंह के लिए बनाए गए आइकॉनिक नेकलेस से प्रेरित था। यह नेकलेस अपने समय की सबसे महंगी ज्वेलरी में से एक था।

फैंस का रिएक्शन

रेड कार्पेट पर दिलजीत का रॉयल लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी आंखों में सूरमा, हाथ में कटार, और मूंछों पर ताव वाला अंदाज फैंस को दीवाना बना गया। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। फैंस ने कमेंट्स में लिखा, “पंजाबी छा गए ओए,” “तुस्सी छा गए पाजी,” और “भारतीय संस्कृति की पहचान।” कुछ ने उनके लुक को पंजाब की शान करार दिया, तो कुछ ने मजाक में कहा, “ये मेट गाला है या शादी की बारात?”

 

 

Exit mobile version