Bollywood Baithak:  मंगलवार की दोपरहर को बॉलीवुड गलियारों में  गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों से खलबली मचा गई। इस खबर ने इंडस्ट्री समेत करोड़ों फैंस को भी परेशान किया। हालांकि, अभी तक इस खबर पर गोविंदा और सुनीता का कोई रिएक्शन भी नहीं आया है, लेकिन इसपर गोविंदा के भांजे और अभिनेता कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने रिएक्ट किया है।

क्या बोले कृष्णा अभिषेक

ई-टाइम्स के मुताबिक गोविंदा की सास यानी सुनीता (Sunita Ahuja) की मां ने उन्हें कुछ महीने पहले ही सेपरेशन नोटिस भेजा था। अब इस पर भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह ने भी हैरानी जताई है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ऐसा हो ही नहीं सकता। वो तलाक नहीं लेंगे।’

 

आरती सिंह ने भी दिया रिएक्शन

अभिनेता कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के अलावा अभिनेभत्री आरती सिंह ने ‘न्यूज 18’ से बातचीत  करते हुए कहा है कि, ‘सच कहूं तो अभी मैं मुंबई में नहीं हूं। इसलिए मेरी किसी से बात नहीं हो पाई है, लेकिन आपको बता दूं कि ये खबर झूठी है। सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि उनक रिश्ता बहुत मजबूत है। इतने सालों में उन्होंने एक रिश्ते को प्यार से सींचा है तो वह तलाक कैसे ले सकते हैं? मुजे नहीं पता कि लोगों को ऐसी अफवाहें कहां से मिलती हैं। गलत जानकारी फैलाने से बचना चाहिए। मेरे तलाक की भी खबरें बिना किसी वजह के फैलाई गई थी। इससे सिर्फ टेंशन पैदा होती है।’ 

 

गोविंदा और सुनीता का रिएक्शन

अभिनेता से बात की तो उन्होंने कहा, बिजनेस की बातें चल रही हैं। वह अपनी फिल्में शुरू करने वाले हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बता दें, इस कपल शादी के 37 साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। खबर यह भी है कि सुनीता कुछ वक्त से गोविंदा से अलग रह रही है। हालांकि, अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This