Justin Bieber: ह़ॉलीवुड के फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) अपने गानों के चलते लोगों के बीच बेहद मशहूर है। उन्हें न सिर्फ हॉलीवुड में पसंद किया जाता है बल्कि इंडिया में भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों उनकी आर्थिक स्थिति और बीवी हैली बीबर (Hailey Bieber) संग तलाक को लेकर खूब अफवाह उड़ी थी। अब सिंगर एक बार फिर चर्चा में आए हुए हैं, लेकिन किसी गाने के चलते नहीं बल्कि अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर। कहा जा रहा है जस्टिन बीबर जल्द हॉलीवुड को अलविदा कहने जा रहे हैं।

यूएस छोड़कर जा रहे हैं सिंगर !

जस्टिन (Justin Bieber) ने हैली (Hailey) संग साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद ये कपल 2024 में पेरेंट्स बना। अब कहा जा रहा है कि बीबर अपनी फैमिली के साथ जल्द यूएस छोड़कर बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कपल ने पर्सनल लाइफ और तलाक की अफवाहों के बारे में लगातार हो रही चर्चा से बचने के लिए हॉलीवुड लाइफ छोड़ने का फैसला किया है।

क्या ड्रग्स ले रहा है सिंगर ?

इतना ही नहीं खबर ये भी है कि सिंगर जस्टिन हाई ड्रग्स ले रहे हैं। ऐसे में कपल लाइमलाइट से दूर रहना चाहता है। हाल ही में ‘यूएस सन’ के साथ बातचीत में एक सूत्र ने सिंगर की इच्छा के बारे में बात की, जो एक ऐसा रिट्रीट ढूंढना चाहते हैं, जहां वे ‘फिर से एक सिंपल लाइफ का आनंद ले।’ वे शांत वातावरण में रहना चाहते हैं और भागदौड़ भरी जिंदगी को दूर छोड़ना चाह रहे है। इसीलिए वे विदेश में समय बिताना चाहता हें और साल के ज्यादातर समय नॉर्थ अमेरिका में रहना चाहते हैं।

प्रॉपर्टी की तलाश कर बीबर 

इसके लिए बीबर एक प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं, जहां अच्छा मौसम हो। साथ ही वे ऐसी जगह पर अपनी बीवी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सके। सूत्र ने कहा कि वे डिसकनेक्ट होना चाहते हैं। ‘लाइफ एंड स्टाइल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन बीबर वास्तव में अपने बेटे जैक के लिए घर बसाना और एक सुरक्षित माहौल बनाना चाहते हैं, जबकि हैली वर्क कमिटमेंट के लिए मूव करने में कंफर्टेबल हैं। जस्टिन दक्षिणी फ्रांस, स्पेन और ग्रीस में 5.6 मिलियन डॉलर से 18.5 मिलियन डॉलर के बीच की कीमत वाली संपत्तियां चाहते हैं।

 

 

 

 

 

Share This