Bollywood Stars Holi: 13 और 14 मार्च को देशभर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2025) मनाया जाएगा। पहले दिन छोटी होली है, जिसमें होलिका दहन होगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी। होली के त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। बॉलीवुड का भी होली के इस त्योहार से बड़ा गहरा नाता है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई सितारें ऐसे भी हैं, जो अपने पार्टनर के साथ पहली होली खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
बॉलीवुड कपल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की इस साल पति-पत्नी के रूप में पहली होली (Holi 2025) होगी, जिसे ये कपल अपने अंदाज में मनाने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
बॉलीवुड का मशहूर कपल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल शादी के बाद पहली होली (Holi 2025) एक साथ मनाने वाले हैं। इस कपल ने जून 2024 में शादी की थी। फैंस को इस कपल की होली वाली तस्वीरों के बेसब्री से इंतजार है।

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल
एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ शादी रचाई। इस कपल ने नेपाली रीति-रिवाजों से शादी की। अब दोनों एक साथ पहली होली (Holi) खेलेंगे।

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल


शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य





