Hema Malini Holi Song Shooting: देशभर के गली और मोहल्ले में इस वक्त होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा हुआ है। इन दिनों हर घर से बॉलीवुड फिल्मों के होली गानों की आवाज सुनाई दे रही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में होली पर कई शानदार गाने बने हैं। इन्हीं में से एक खास गाना है ‘भागी रे भागी रे बृजबाला’ जिसमें अभिनेत्री हेमा मालिनी नजर आ रही है।
ये गाना 80 के दशक की फिल्म राजपूत (Rajput) का है। जो आज भी होली (Holi) पर बजाया जाता है। इस गाने की एक अपनी कहानी है, जिसे खुद अभिनेत्री ने अपनी जुबानी सुनाई थी। शायद ही आप लोग जानते होंगे की इस गाने की शूटिंग के दौरान हेमा प्रेग्नेंट थीं।
प्रेग्नेंसी में शूट किया था होली सॉन्ग
हेमा मालिनी यानी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म में अभिनेत्री का एक खास किस्सा है। बता दें, इंडियन आइडल के सीजन 15 में हेमा मालिनी बतौर गेस्ट पहुंची थीं। जहां उनका होली सॉन्ग (Holi Song) भागी रे भागी रे बृजबाला (Bhagi Re Bhagi Brij Bala) बजता है, जिसे सुनकर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) हेमा मालिनी से कहती हैं कि मैम ये आपका और धरम जी का सबसे खूबसूत गाना है। इसके बाद हेमा मालिनी कहती हैं ये गाना मुझे हमेशा इसलिए याद रहता है क्योंकि उस समय मैं ईशा से प्रेग्नेंट थीं। हेमा ने आगे बताती हैं कि वे 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं और मैंने उस दौरान डांस किया और किसी को पता नहीं चला।
दुपट्टे से बेबी बंप को छुपाया था
बता दें, गाना फिल्म राजपूत का है, जिसमें हेमा और धर्मेंद्र होली पर नाचते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने लहंगा-चोली पहना था और वह अपने दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती थी।
1980 में हुई थी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी
हेमा और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवां के दौरान हुई थी। 1980 में दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। अभिनेता की ये दूसरी शादी थी। अभिनेता ने पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। प्रकाश और धर्मेंद्र ने 1954 में शादी की थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हेमा से शादी की।




