Harshvardhan Rane  Post:  भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर दोनों देशों की आम जनता से लेकर नेता और फिल्मी सितारों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। एक देश दूसरे देश पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। हालांकि, यह पूरी दुनिया को पता है कि इसकी शुरुआत पाकिस्तान (Pakistan) ने की थी और भारत उनका मुंहतोड़ जवाब देता नजर आया।

बीते दिनों कई पाक सितारों ने भारत को अपना गुस्सा जाहिर किया था। वहीं अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ फिल्म सनम तेरी कसम में का काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane Bollywood Film) ने भारत के खिलाफ की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की, जिसका जवाब अब हर्षवर्धन राणे  (Harshvardhan Rane Post) ने दिया है।

मावरा को लेकर क्या बोले हर्षवर्धन 

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने भारत को ‘कायरतापूर्ण बताया था। इसपर अभिनेता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हालांकि मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने ‘सनम तेरी कसम’ भाग 2 का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक इनकार करने का निर्णय लिया है। अगर पुराने कलाकारों को दोबारा लिया जाता है तो।”

उन्होंने लिखा,”मैं इस देश,उस देश, केन्या और यहां तक ​​कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के द्वारा मेरे देश के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर हावी नहीं होने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में अपमानजनक, घृणित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।”

‘सनम तेरी कसम’ कब हुई थी रिलीज 

बता दें कि हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने पसंद भी किया था। 2016 में रिलीज हुई फिल्म 2025 में री-रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 53.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This