Bollywood Baithak:  गायक और अभिनेता गुरु रंधावा (Guru Randhawa) को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके सर पर चोट भी लगी हुई है। कहा जा रहा है कि सिंगर अपनी आगामी फिल्म शौकीन सरदार (Shaunki Sardar) की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए थे।

 गुरु रंधावा का स्टंट

गुरु रंधावा (Guru Randhawa)  इन दिनों अपनी नई फिल्म शौकीन सरदार (Shaunki Sardar) की शूटिंग कर रहे थे। इस मूवी में वह अपना पहला स्टंट करते समय गंभीर रूप से घायल हुए। चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

क्या बोले सिंगर

फोटो में देख सकते है कि सिंगर ने अपनी गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर पहना हुआ हैं। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। ‘शौंकी सरदार’ फिल्म के सेट से एक याद। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना

गुरु रंधावा के पोस्ट पर उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिखा, ‘क्या?’ सिंगर मीका सिंह ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ।’ अनुपम खेर ने लिखा, ‘आप अच्छे इंसान हैं। जल्द ठीक हो जाएंगे।’ ओरी ने इस खबर पर चिंता जताते हुए जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, ‘आप जल्दी ठीक हो जाओ।’

https://www.instagram.com/p/DFNX1zTAcEI/

महाकुंभ मेले में शामिल हुए थे सिंग

बता दें, सिंगर बीते दिनों प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे। इंस्टाग्राम पर गुरु ने अपनी यात्रा का एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने लिखा था, “प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है। भगवान के आशीर्वाद के साथ अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे!”

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This