Govinda Secretary Shashi Sinha: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। वहीं अभिनेता की ये परेशानी ओर बढ़ गई है, जिसकी वजह के उनके करीबी का निधन। इस करीबी के जाने से गोविंदा अपने आप को बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं।
गोविंदा के सेक्रेटरी का निधन
गुरुवार शाम खबर आई कि गोविंदा (Govinda) के सेक्रेटरी और करीबी दोस्त शशि सिन्हा (Shashi Sinha) का निधन हो गया है। उनके निधन से एक्टर को बड़ा सदमा लगा है। शशि सिन्हा कई साल से गोविंदा के साथ सेक्रेटरी रहकर उनका पूरा ख्याल रख रहे थे। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। शशि सिन्हा (Shashi Sinha) हर सुख-दुख और उतार-चढ़ाव में गोविंदा के साथ रहे। जब एक्टर के पैर में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी थी, तब भी उन्होंने उनका बचाव किया था।
गोविंदा के तलाक पर बोले थे शशि
बता दें, शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने कुछ दिन पहले ही गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों पर एक्टर का बचाव किया था। उन्होंने तलाक की खबरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि सुनीता ने इंटरव्यूज में कुछ ज्यादा ही बोल दिया और अब अचानक ही शशि सिन्हा के निधन की खबर ने तगड़ा झटका दिया है।
https://www.instagram.com/p/DG3ewulylOY/?hl=en
फूट-फूटकर रोए गोविंदा
‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने 6 मार्च को मुंबई के बोरीवली वेस्ट की निरंजन सोसाइटी में स्थित अपने घर में शाम 4 बजे आखिरी सांस ली। गोविंदा शशि सिन्हा के निधन के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।
देर रात हुआ अंतिम संस्कार
गोविंदा शशि सिन्हा (Shashi Sinha) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शशि सिन्हा का अंतिम संस्कार रात 10 बजे हुआ।
