Bollywood Baithak: बॉलीवुड के कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन शादी (Aadar Jain Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani Wedding) से शादी रचाई है। दोनों ने पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी। वहीं आज मुंबई में पूरे परिवार और रिश्तेदारो के सात फेरे लिए हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और आलिया भट्ट समेत हर कोई साड़ी में लाइमलाइट लूट रहा है। आईए एक नजर डालते है किसने क्या पहना है।
करीना कपूर
सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन की कजिन बहन और बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। जो इस मौके पर रेड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। दोनों ने मीडिया में पोज दिए। बता दें, करीना ने ऋतु कुमार की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। तो सैफ काले बंदगले के साथ सफेद पजामा पहने हैंडसम दिखे। इस साड़ी की कीमत इंटरनेट पर 1,50,000 रुपये दी गई है।
करिश्मा कपूर
आदर जैन की दूसरी बहन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मौके पर साड़ी लुक में नजर आईं। करिश्मा कपूर इस मौके पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था।
https://www.instagram.com/p/DGVgp3UsCbc/?hl=en
आलिया भट्ट
आदर जैन की भाभी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस शादी की सारी लाइमलाइट लूटी। आलिया ने करीना और करिश्मा को भी अपने लुक से काफी पीछे छोड़ा। राहा की मम्मी इस मौके पर लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में स्टाइलिश बन, ग्लोसी मेकअप और डायमंड सेट पहनकर पूरा किया।
नीतू कपूर
आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर बेटे की शादी में येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया।
रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में शामिल हुई। उन्होंने बेटी के साथ शादी में एंट्री की। इस खास मौके पर दोनों मां और बेटी लहंगे में नजर आईं।