Emraan Hashmi New Film: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की आने वाली नई फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी मशहूर शाह बानो केस पर आधारित होगी. फिल्म में इमरान शाह बानो के पति का रोल निभाएंगे. खबरें हैं कि इमरान ने अपनी नई फिल्म का शूटिंग शुरू कर दी है। वो इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ में फिल्म का शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में इमरान के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम भी नजर आएंगीं।  इमरान की ये फिल्म काफी चर्चा में हैं।

शाह बानो केस क्या है?

शाह बानो (Shah Bano) मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थीं। 1978 में उनके पति मोहम्मद अहमद ने 62 साल की उम्र में तलाक देकर उन्हें घर से निकाल दिया था। शाह बानो (Shah Bano) के 5 बच्चे थे. पति से गुजारा भत्ता पाने का मामला 1981 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। पति का कहना था कि वो शाह बानो को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने 1985 में सीआरपीसी की धारा-125 पर फैसला दिया. ये धारा तलाक के केस में गुजारा भत्ता तय करने से जुड़ी है. सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो को गुजारा भत्ता देने के मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था. इस केस को आज भी एक नजीर माना जाता है।

सुपर्ण वर्मा फिल्म करेंगे डायरेक्ट

शाह बानो (Shah Bano)  के पति एक अमीर और जाने-माने वकील हैं, जिनके मामले पर रुख ने राजनीतिक और कानूनी बहस को हवा दी थी। इस फिल्म की बात करें तो इसको को डायरेक्ट कर रहे हैं सुपर्ण वर्मा, जिन्होंने ‘द फैमिली मैन सीजन 2’, ‘राणा नायडू’ और ‘द ट्रायल’ जैसी शानदार वेब सीरीज का निर्देशन किया है, जबकि स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है, जिन्होंने पहले इलीगल और हीरा मंडी पर काम किया है।

ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। यामी ने हाल ही में प्रतीक गांधी के साथ फिल्म धूम-धाम में काम किया था। ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

 

 

 

 

 

Share This