Elvish Yadav Apology Video: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी पार्टी में सांप के जहर को लेकर, कभी सरेआम गुंडागर्दी और पिटाई के मामले में, तो कभी बेहूदा बयानबाजी के चलते विवादों में रह रहे है। यूं मानों की अब तो एल्विश को भी विवादों में मजा आने लगा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
एल्विश ने मांगी माफी
एल्विश यादव मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। उन्हें चुम दरांग के खिलाफ कथित ‘नस्लवादी’ टिप्पणी मामले में समन किया गया था। एल्विश ने ना सिर्फ NCW के समक्ष माफी मांगी है, बल्कि आयोग के दफ्तर से बाहर निकलते हुए भी उन्होंने मीडिया के सामने देश की जनता से माफी की गुजारिश की।
#WATCH | Delhi: On visiting the NCW Office, YouTuber Elvish Yadav says, “… There are many people who did not understand my intentions… I agree that if people are bothered by my statements, I must have said something wrong. In regards to this case, I went inside and… pic.twitter.com/VNiNNp5zui
— ANI (@ANI) April 22, 2025
मीडिया से की एल्विश ने बातचीत
न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते है, ‘जैसे जैसे हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, अनुभव लेते हैं, उम्र भी बढ़ती है तो मैच्योरिटी आती है। जो चुम वाला था, उसमें बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनका मेरे इंटेंशन समझ में नहीं आया। जिनको ऐसे लगा कि गलत ही बोला। जो मैं भी मानता हूं कि लोगों को बुरा लगा है। जाहिर तौर पर मैंने कुछ गलत ही बोला होगा, जिसके लिए मैं अंदर गया था और मैंने मैम से बोला, मुझे इसके लिए खेद है। मैं माफी मांगता हूं।’
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एल्विश (Elvish Yadav Video) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चुम का मजाक उड़ाया और उनके नाम और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी एक्टिंग पर भी तंज कसा। एल्विश ने कहा, ‘करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना टेस्ट कैसा खराब होता है और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।’ बता दें, वीडियो पॉडकास्ट का था, जिससे वह अपने दोस्त रजत दलाल के साथ बातचीत कर रहे थे बाद में इसे एडिट किया गया और वह हिस्सा हटा दिया।




