Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: सोमवार 31 मार्च को देशभर में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) मनाई जा रही हैं। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) की रौनक देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर आमजन से लेकर सेलेब्स अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर डालते हैं।
सेलेब्स मना रहे हैं ईद का जश्न
इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सेवइंयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, “ सभ को ईद मुबारक हो. आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं”।

सुष्मिता सेन का पोस्ट
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपन पोस्ट में लिखा है,” चांद मुबारक, प्यार और दुआ.”

दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने देर रात अपने नया पोस्ट शेयर किया और ईद की मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इंस्टा पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक.”

शूरा खान
सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है. शूरा ने पोस्ट मे लिखा है, “ ईद मुबारक.”।

सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फैंस को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।





