Bollywood Baithak: एक्ट्रेस  पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्ट्रेस पूनम पांडे का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पूनम पांडे हमेशा की तरह पैप्स के सामने पोज देकर फोटो खिंचवा रही थीं, तभी अचानक से एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने के बहाने उनके साथ अजीब सी हरकत करता नजर आया।

शख्स को देख डर गई पूनम पांडे

इस वीडियो में पूनम रेड कलर के गाउन और डेनिम जैकेट में पैपराजी को पोज देती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के साथ पैप्स काफी बाते भी करते नजर आ रहे हैं कि तभी एक शख्स उनके पास आता है और सेल्फी लेने लगता है। वो यहीं नहीं रुका बल्कि, पूनम पांडे की तरफ बढ़ा और किस करने की कोशिश करता है। हालांकि, उसकी इस हरकत से सहमी हुईं पूनम पांडे वहां से हट जाती हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उस शख्स को डांटते हुए भी दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DGVaBZvz_Ew/?hl=en

 

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कई नेटीजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और पब्लिक को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, रिलैक्स गाइज, स्क्रिप्टेड है। हालांकि,  अब सच क्या है ये तो पता नहीं, लेकिन इस पर अभी तक एक्ट्रेस का कोई रिप्लाई नहीं आया है।

https://www.instagram.com/p/DGXS3U-zaoN/?hl=en

 

 

 

Share This