Site icon Bollywood Baithak

Diljit Dosanjh ने दिखाया अपने घर का आलीशान वीडियो? देखने वाले की आंखें रह गई फटी की फटी

Diljit Dosanjh House Video: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) सालों से अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। साल 2024 के आखिर में उन्होंने दिल-लुमिनाती टूर इंडिया दिल्ली से शुरू किया था और पंजाब में इसे खत्म किया था। करीब एक महीने तक उन्होंने हर शहर में जाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सिंगर अक्सर अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपना घर दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। 

दिलजीत का लैविश लाइफस्टाइल

इसमें कोई शक नहीं है कि सिंगर एक लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी कार हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भारत में नहीं बल्कि टोरंटो में रहते हैं। जहां उनके पास एक बेहद आलीशान बंगला है और कैलिफोर्निया में डुप्लेक्स घर भी है। अब इस वीडियो में सिंगर होम-टूर करवा रहे हैं। लिविंग रूम से लेकर वह डाइनिंग एरियार दिखाते हैं, जो एकदम राजा-महाराजाओं के दिनों की याद दिलाता है। इस घर में एक ऑफिस रूम भी है। जहां वह बैठकर मीटिंग्स करते हैं।

https://www.instagram.com/p/DHp1AhCRlZO/

सिंगर ने नहीं दिखाया अपना कमरा

इस वीडियो में सिंगर ने अपना बेडरूम नहीं दिखाया और उसके लिए माफी मांगते हैं। मगर उससे सटा हुआ जिम एरिया और मसाज का कमरा जरूर सैर करवाते हैं। वीडियो पर फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ। एक यूजर ने कहा, ‘ये मुंबई के ताज होटल का प्रिसिडेंशियल सूट है।’ एक ने लिखा, ‘वीरजी ये तो होटल की तरह लग रहा है।’ एक ने लिखा, ‘बहुत ही प्यारा घर है।’ एक ने लिखा, ‘क्या करना है इतने बड़े घर का।’ हालांकि कुछ ने इसे मुंबई के कोलबा इलाके में स्थित ‘ताज महल’ का कमरा बताया है। जो कि सच है। वीडियो दिसंबर, 2024 का है, जब वह वहां पहुंचे थे।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version