MET Gala 2025: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आगाज हो चुका है। ये हर साल मई के पहले सोमवार को मनाया जाता है, जिसे MET MONDAY के रूप में भी जाना जाता है। मेट गाला के रेड कार्पेट पर दुनियाभर से बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है। इस बार
मेट गाला में दिलजीत दोसांझ
इस बार पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Met Gala) ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू करने जा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इस साल के मेट गाला 2025 में अंतरराष्ट्रीय आइकन शकीरा और ‘पुशीकैट डॉल्स’ की निकोल शेर्ज़िंगर के पास बैठेंगे। खबरों के मुताबिक, सिंगर को न केवल रेड कार्पेट पर चलने के लिए इनवाइट किया गया है, बल्कि अन्ना विंटोर के अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव डिनर में खास मेहमानों में शामिल होने के लिए भी बुलाया गया है। बता दें, दिलजीत प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए हुए कपड़ों को पहनकर रेड कार्पेट पर उतरेंगे।
View this post on Instagram
दिलजीत ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें सफेद बैग पर ‘मेट गाला’ लिखा था और कैप्शन में दिलजीत ने लिखा, ‘पहली बार’। ‘मेट गाला’ इवेंट 5 मई से शुरू होने वाला है. न्यू यॉर्क में आयोजित इस इवेंट को ‘वोग’ अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा. इंडियन में ये इवेंट 6 मई की सुबह 3.30 बजे इसे लाइव देखा जाएगा।
शाह रुख खान और कियारा आडवाणी का डेब्यू
इस साल मेगास्टार शाह रुख खान और कियारा आडवाणी (Shah Rukh Khan and Kiara Advani) भी मेट गाला पर डेब्यू करेंगे। बीते दिनों दोनों स्टार न्यूयॉर्क पहुंचे थे। शाहरुख को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किया सूट पहेंनेगे।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता का आउटफिट पहनकर मेट गाला में आएंगी। फैंस अपने चहेते स्टार्स को मेट गाला पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




