Priyanka Chopra Diwali Party Look 2025: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 11 अक्टूबर 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में अपनी चमकदार मौजूदगी दर्ज की। यह प्री-दिवाली बश उनकी मैनेजर अंजुला आचारिया द्वारा होस्ट किया गया था, जहां उन्होंने एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल दिखाया। जो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहा है। देसी गर्ल के इस दिवाली लुक की हर लड़की दीवानी हो चुकी है। चलिए आपको भी दिखाते हैं आखिर उन्होंने क्या पहना और किस डिजाइनर ने ये ड्रेस तैयार की थी।
दिवाली पार्टी में सफेद चांद बनीं प्रियंका
20 अक्टूबर को देश भर में दिवाली मनाई जाने वाली है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बीते दिनों न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का लुक सफेद-चांदी के शेड्स में नजर आया था, जो दिवाली की चमक को बखूबी कैद कर रहा था। प्रियंका का लुक उनके पति निक जोनास के आउटफिट से परफेक्टली मैच करता था। निक ने आइवरी शेरवानी पहनी – एक ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पजामा को फ्लोरल-प्रिंटेड शेरवानी के साथ पेयर किया। यह कपल लुक ‘ट्विनिंग इन आइवरी’ का बेस्ट एग्जांपल था, जो फेस्टिव सीजन के लिए इंस्पिरेशन देता है।
डिजाइनर और स्टाइल
प्रियंका ने लेबनानी डिजाइनर ज़ुहैर मुराद के रेडी-टू-वियर रिसॉर्ट 2026 कलेक्शन से एक इनडो-वेस्टर्न थ्री-पीस सेट पहना। यह आउटफिट आइवरी टोन में था, जो गोल्ड या रेड की बजाय व्हाइट को दिवाली का नया ‘गोल्ड’ साबित करता है।
एक सरॉन्ग-स्टाइल चोली (मेकशिफ्ट हल्टर टॉप), जो व्हाइट ट्यूल मटेरियल से बनी थी। यह हल्का और फ्लर्टी था, जो बॉडी को हाइलाइट करता था।
ऊपर लेयर की गई शीयर फुल-स्लीव्ड जैकेट, जिसमें सिल्वर मिरर वर्क और डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। यह जैकेट आउटफिट को फेस्टिव शिमर देती थी, जो लाइट्स में चमकती हुई दिवाली की रौनक बढ़ाती।
मैचिंग हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड ट्राउजर्स, जो सिल्वर मिरर बीडिंग से सजाए गए थे। ये पैंट्स मॉडर्न सिल्हूट देते थे, लेकिन इंडियन एथनिक वाइब को बनाए रखते थे।
बालों को स्लीक मिडिल-पार्टेड बन में स्टाइल किया गया, जिसमें व्हाइट गजरा (सफेद फूलों की माला) और सुंदर मांग टीका लगाया गया।
प्रियंका चोपड़ा ने किया एंजॉय
यह लुक ट्रेडिशनल लहंगा या साड़ी से हटकर था। बोल्ड, एलिगेंट और कंफर्टेबल। प्रियंका ने इसे ‘देसी ग्लैम’ कहा, जो न्यूयॉर्क की पार्टी में परफेक्टली फिट बैठा।
बता दें, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने काफी एंजॉय किया. इस पार्टी में वो पुराने दोस्तों से भी मिली।
यह लुक न सिर्फ फेस्टिव है, बल्कि वर्सटाइल भी है। आप इसे अगली पार्टी में कॉपी कर सकती हैं।
