Deepika Padukone New Film:  शाहरुख खान (ShahRukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। अब खबर है कि इन दोनों स्टार की जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है।  ‘ओम शांति ओम’ से शुरू हुआ यह सफर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। अब यह जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन थ्रिलर में साथ नजर आएगी।

‘किंग’ में हुई दीपिका की एंट्री

‘पीपिंगमून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका इस फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan) की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा होगा, लेकिन बेहद अहम होने वाला है।

शाहरुख-दीपिका की एक साथ छठी फिल्म

बता दें, ‘किंग’ शाहरुख और दीपिका (Shah Rukh And Deepika) अब तक पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं। किंग उनकी छठी फिल्म होगी। हर फिल्म में फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद किया है और अब ‘किंग’ को भी फैंस का प्यार मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘किंग’ (King) की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2000 की फिल्म ‘बिच्छू’ और फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से प्रेरित हो सकती है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दर्शकों को इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे, जबकि ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम इन दिनों चल रहा है। अगले महीने से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। ‘किंग’ 2026 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड मूवी लव एंड वॉर में नजर आएंगी। उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक 40 मिनट की अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि दीपिका ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह इस बोल्ड और चुनौतीपूर्ण रोल पर विचार कर रही हैं और जल्द फैसला ले सकती हैं।

 

 

 

 

Share This