Bollywood Baithak: इन दिनों लोगों के सर पर ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का खूमार छाया हुआ है, जिसका लोग पिछले 5 साल से इंतजार कर रह रहे थे। जो अब जाकर पूरा हुआ। 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर ‘पाताल लोक’ का दूसरे सीजन रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि, पहले सीजन से दूसरे सीजन की कहानी बिल्कुल अलग है। इस बार दिल्ली की कहानी नहीं बल्कि नागालैंड की कहानी है। इस वेब सीरीज की जान और शान जयदीप अहलावत के अलावा सीरीज में कई नए एक्टर्स की एंट्री हुई है, जिसमें तिलोत्तमा शोम, प्रशांत तमांग का नाम शामिल है।

कौन है विलेन डेनियल लीचू 

जयदीप अहलावत के अलावा इस सीजन में विलेन डेनियल लीचू की चर्चा काफी हो रही है। क्या आप उसे पहचान पाए जिसने ये किरदार निभाया है? नहीं न। तो चले हम आपको बतातें है कि डेनियल लीचू  कौन है और अपने इसे एक्टिंग करने से पहले कहा सुना है। प्रशांत न सिर्फ एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी है। प्रशांत तमांग दार्जिलिंग के रहने वाले हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने पिता को एक दुर्घटना में खो दिया था, जिसके चलते उन्हें अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की जगह पर कांस्टेबल के रूप में कोलकाता पुलिस ज्वाइन की। प्रशांत ने कोलकाता पुलिस में पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाने गाए। इस दौरान प्रशांत के सीनियर ने अपने इस टेलेंज को पकड़ लिया था और वह चाह रहे थे कि वह ऑडिशन दें।

 

इंडियन आइडल 3 में छाए थे प्रशांत

2007 में उन दिनों इंडियन आइडल के ऑडिशन हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने  इंडियन आइडल 3 में कदम रखा। ऐसे उन्होंने इंडियन आइडल 3 के फिनाले में जगह बना कर इस शो को जीता था। इसके बाद प्रशांत ने नेपाली फिल्मों में भी खूब काम किया। उनकी पहली पहली फिल्म गोरखाा पलटन थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए थे।

 

अब कहा रहते हैं प्रशांत तमांग

प्रशांत तमांग आज 42 साल के हैं। उन्‍होंने 16 फरवरी 2011 को नागालैंड की रहने वाली एयर होस्‍टेस गीता थापा से शादी की। उनकी एक प्‍यारी सी बेटी भी है। प्रशांत अब अपने परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो साझा करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This